फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Gravel mining mafia did not even spare the cremation ground, bones of dead bodies came out

Kekri News: बजरी खनन माफियाओं ने श्मशान भूमि को भी नहीं बख्शा, जमीन से बाहर निकली शवों की अस्थियां

Wed, 18 Dec 2024 09:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 09:52 AM IST
सार

श्मशान भूमि में अवैध बजरी खनन के चलते जमीन में दबे शवों की अस्थियां बाहर आ गई हैं, जिससे समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Kekri News: Gravel mining mafia did not even spare the cremation ground, bones of dead bodies came out
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध बजरी खनन करने वालों ने एक गांव में श्मशान भूमि को भी नहीं छोड़ा। वहां की गई खुदाई के कारण जमीन में से अस्थियां बाहर निकल आईं। अस्थियों की इस दुर्गति को देखकर ग्रामीणों में तीव्र आक्रोश है। इस संबंध में तहसीलदार को ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन


मामला जिले की भिनाय तहसील के ग्राम बड़ली का है। यहां गांव के एक छोर पर नदी किनारे नायक समाज का श्मशान घाट बना हुआ है। इस श्मशान भूमि में बजरी माफिया से जुड़े लोगों ने अवैध बजरी खनन करते हुए जमीन खोद डाली। खुदाई होने पर जमीन में गड़े कई शवों की अस्थियां बाहर निकल आईं। पता चलते ही समाज के लोग वहां इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया, इस दौरान अवैध बजरी खनन करने वाले वहां से भाग छूटे।
विज्ञापन


बाद में नायक समाज के लोगों ने श्मशान भूमि में अवैध खनन करने वाले बजरी माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर मंगलवार को भिनाय तहसीलदार नीलम राठौड़ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम बड़ली में स्थित नायक समाज की श्मशान भूमि में पिछले एक माह से जेसीबी की मदद से बजरी माफिया अवैध खनन कर रहे हैं। अवैध बजरी खनन के कारण कई शवों की अस्थियां जमीन से निकलकर बाहर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में आरोप लगाया कि अवैध रूप से किए जा रहे बजरी खनन के कारण अस्थियों की दुर्गति हो रही है। श्मशान भूमि से खनन के लिए मना करने के बावजूद बजरी माफिया अपनी मनमानी कर रहे हैं। ज्ञापन में मांग की गई है कि यहां बजरी खनन की अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए तथा अवैध खननकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed