फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karva Chauth festival celebrated with pomp in Dausa

Dausa: सोलह सिंगार के साथ मनाया गया करवाचौथ, महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला व्रत

Thu, 02 Nov 2023 11:23 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 02 Nov 2023 11:23 AM IST
सार

Dausa: करवा चौथ के अवसर पर दौसा के मंदिरों में बुधवार को महिला श्रद्धालुओं की चहलकदमी देखी गई। यहां के कई मंदिरों में महिलाओं द्वारा बुधवार को पूजा अर्चना की गई।
 

विज्ञापन
Karva Chauth festival celebrated with pomp in Dausa
महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोला व्रत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में करवाचौथ पर महिलाओं द्वारा मंदिरों में बुधवार की सुबह से चहलकदमी रही। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने चौथ माता की विशेष पूजा अर्चना कर पति के अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। साथ ही परिवार में सुख शांति व समृद्धि की अरदास लगाई।

विज्ञापन


सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ का व्रत 

बता दें कि करवा चौथ के दिन कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि होने के कारण करवा और चौथ को मिलाकर इसका नाम करवा चौथ पड़ा। हिंदू मान्यता के हिसाब से मां करवा पहली स्त्री हैं, जिन्होंने अपने सुहाग की रक्षा के लिए करवा चौथ व्रत की शुरुआत की थी। इसके बाद इस व्रत को भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर द्रौपदी ने भी किया था। इस दिन महिलाएं अपने पति की उपस्थिति में चंद्रमा को अर्घ्य देखकर विधिवत पूजा करती है, जैसे ही आसमान में चांद नजर आता है, महिलाएं चंद्रमा की पूजा कर अपना व्रत खोलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed