फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan Teacher Recruitment High Court Rules on Revised Merit List, Orders Review of Appointments

Rajasthan: शिक्षक भर्ती में संशोधित मेरिट पर हाईकोर्ट का फैसला, अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर समीक्षा के निर्देश

Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 01:54 PM IST
सार

राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षक ग्रेड-3 लेवल-2 (हिंदी) भर्ती में संशोधित मेरिट के आधार पर अधिक अंक पाने वाले पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर पुनर्विचार के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने कहा कि रिक्तियां होने पर नियमानुसार नियुक्ति दी जाए, लेकिन पूर्व अवधि का वेतन एरियर नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Teacher Recruitment High Court Rules on Revised Merit List, Orders Review of Appointments
राजस्थान हाईकोर्ट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान हाईकोर्ट ने शिक्षक ग्रेड-3 लेवल-2 (हिंदी) भर्ती से जुड़े एक अहम मामले में पात्र अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। हाईकोर्ट ने कहा है कि यदि संशोधित मेरिट सूची के अनुसार किसी अभ्यर्थी के अंक उसके वर्ग के अंतिम चयनित उम्मीदवार से अधिक हैं और रिक्त पद उपलब्ध हैं, तो उसकी नियुक्ति पर नियमानुसार पुनर्विचार किया जाए।
विज्ञापन


उत्तर कुंजी में त्रुटि से कम मिले थे अंक
याचिकाकर्ताओं का कहना था कि भर्ती परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी में त्रुटियों के कारण उन्हें कम अंक मिले। बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया, जिससे उनके अंक बढ़ गए। इसके बावजूद अधिक अंक होने के बाद भी उन्हें नियुक्ति नहीं मिली।
विज्ञापन


पुराने फैसले के आधार पर मिली राहत
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से दलील दी गई कि यह मामला पहले दिए गए यासमीन बी बनाम राज्य सरकार के फैसले से पूरी तरह आच्छादित है। राज्य सरकार और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से भी इस तर्क का प्रभावी विरोध नहीं किया गया। इसके बाद जस्टिस डॉ. नुपूर भाटी की एकलपीठ ने याचिका को पूर्व निर्णय के अनुरूप स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठता का लाभ मिलेगा
अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाती है, तो उन्हें वरिष्ठता और वेतन निर्धारण का काल्पनिक (नोटेशनल) लाभ मिलेगा। हालांकि, पिछली अवधि का वेतन एरियर देय नहीं होगा।


ये भी पढ़ें-  सहारा छिना तो बेबस हुई 85 साल की मां: बेटे के अंतिम संस्कार के लिए भी नहीं थे पैसे, 'दूत' बनकर पहुंचे अधिकारी

पहले से कार्यरत अभ्यर्थियों की नौकरी सुरक्षित
हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल संशोधित उत्तर कुंजी के आधार पर पहले से नियुक्त अभ्यर्थियों की सेवाएं समाप्त नहीं की जाएंगी।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर भी जोर
फैसले में अदालत ने भर्ती परीक्षाओं में उत्तर कुंजी संबंधी त्रुटियों पर चिंता जताते हुए राज्य सरकार को भविष्य में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने संबंधी अपने पूर्व निर्देशों को भी दोहराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed