फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jodhpur jhalamand dumper accident woman death mob set vehicle fire three arrested

जोधपुर: डंपर ने महिला को कुचला, मौत के बाद भड़की हिंसा; वाहन में आग लगाने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 09:43 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2026 09:43 PM IST
सार

जोधपुर के झालामंड चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से रामदेवरा से लौट रहे दंपती में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने डंपर में आग लगा दी और रास्ता जाम कर दिया। पुलिस ने आगजनी और मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि 10 लोग नामजद हैं।

विज्ञापन
jodhpur jhalamand dumper accident woman death mob set vehicle fire three arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भीषण सड़क दुर्घटना के बाद बेकाबू हुई भीड़ द्वारा डंपर में आग लगाने और मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रास्ता रोकने, वाहन को आग के हवाले करने और राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


तीन गिरफ्तार, 10 लोगों के नाम एफआईआर में
कुड़ी भगतासनी थानाधिकारी लेखराज सिहाग ने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों मोहम्मद सादिक, गोविंद और फूलचंद को गिरफ्तार किया है। कुल 10 लोगों को नामजद किया गया है। प्राथमिकी में मोहम्मद सादिक, गोविंद, श्रवणराम, फूलचंद बनावड़िया, बद्री नागौरी, मदन बनावड़िया, रमेश सिनावड़िया, चेतन सरगरा, बाबू पुत्र लूणाराम बनावड़िया और गोरधन बनावड़िया के नाम शामिल हैं। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


झालामंड चौराहे के पास डंपर ने दंपती को मारी टक्कर
सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम) भजनलाल के अनुसार, बारां जिले के शाहाबाद स्थित हटका गांव के निवासी रामनिवास (67) अपनी पत्नी मंजेश (65) के साथ जैसलमेर स्थित रामदेवरा मंदिर के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। दोनों मोटरसाइकिल पर सवार थे और उनके साथ करीब 20 से 25 श्रद्धालुओं का जत्था भी चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर महिला को करीब 10 मीटर की दूरी तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे मंजेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उनके पति रामनिवास को हल्की चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।


चालक की पिटाई के बाद डंपर फूंका
दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। आक्रोशित भीड़ ने डंपर चालक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद लोगों ने वाहन पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। आगजनी के कारण झालामंड चौराहे पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed