फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Rajasthan: A Hindu family came to India from Pakistan to get their daughter married

Rajasthan: पाकिस्तान में हिंदुओं को नहीं मिल रहा हमसफर, बेटी का ब्याह रचाने भारत आया हिंदू परिवार, जानें मामला

Tue, 21 Jan 2025 06:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 21 Jan 2025 06:02 PM IST
सार

पाकिस्तान के कबीर नगर से आए गणपत सिंह सोढा अपनी बेटी मीना सोढा की शादी जोधपुर में धूमधाम से करने जा रहे हैं। एक परंपरा के चलते उन्हें अपनी बेटी की शादी के लिए भारत आना पड़ा। शादी से पहले बंदोली की रात मनाई जाएगी और जैसलमेर से बारात जोधपुर पहुंचेगी।

विज्ञापन
Rajasthan: A Hindu family came to India from Pakistan to get their daughter married
पाकिस्तानी परिवार पहुंचा जोधपुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की लड़की की जोधपुर में गूंजेगी शहनाई। जोधपुर के कबीर नगर में पाकिस्तान से आए एक परिवार अपनी लड़की की शादी धूमधाम से करने जा रहे हैं। पाकिस्तान में परिवार पिछले 10 सालों से पाकिस्तान में रह रहे थे। वहां पर प्रॉपर्टी का कार्य करते हैं। कुछ समय पहले उनके बड़े भाई जोधपुर में आकर रहने लगे और अब गणपत सिंह भी जोधपुर पहुंचकर अपनी लड़की की शादी धूमधाम से करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


आज बंदोली निकलेगी और कल बारात पहुंचेगी दुल्हन को लेने
पाकिस्तान का एक परिवार अपनी लड़की की शादी करने के लिए जोधपुर पहुंचा है। आज बंदोली की रात है और कल बारात दुल्हन को लेने के लिए जैसलमेर से जोधपुर पहुंचेगी। लड़की का नाम मीना सोढा है। उनके पिता का नाम गणपत सिंह सोढा और माता का नाम डिम्पल भाटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में समगोत्री होने कारण भारत में करनी पड़ती है शादी
गणपत सिंह सोढा ने बताया कि हमारी शादियां भारत में ही करनी पड़ती हैं। उसका कारण यह है कि पाकिस्तान में तमाम लोग हमारे गोत्र के हैं और एक ही गोत्र में हम अपनी बच्चियों को नहीं दे सकते और ना ही ले सकते हैं। इसी वजह से तो उन्होंने अपने बड़े बेटे की शादी भी भारत आकार की थी और अब उनकी बेटी की शादी भी भारत में होने जा रही है। इस वजह से हमें वीजा लेकर भारत आना पड़ता है और भारत में शादी करनी पड़ती है। गणपत सिंह सोढा ने बताया कि उनके बड़े भाई लालसिंह सोढा व्यवसाई हैं। वो 2013 में भारत आए थे। मैं उन्हीं के पास अब अपनी बच्ची की शादी करने के लिए जोधपुर आया हूं। गणपत सिंह सोढा ने बताया कि मैं 2022 में भारत आया हूं। मैं अपनी बच्ची की शादी यहीं पर करूंगा। उन्होंने बताया कि बारात जैसलमेर से जोधपुर आएगी। लड़का शिक्षक है। 



पाकिस्तान से भारत आने में होती है दिक्कत
गणपत सिंह सोढा ने बताया कि पाकिस्तान से भारत आने में सबसे ज्यादा दिक्कत आती है, क्योंकि सीधी कोई गाड़ी या प्लेन नहीं है। मुनाबाव से होकर चलने वाली ट्रेन भी अभी बंद है तो यह दिक्कत आती है। अक्सर वीजा लेने में भी समस्या का सामना करना पड़ता है। वीजा एक्सटेंड करवाने में भी दिक्कत की आती है।


पाकिस्तान से भारत आई लड़की ने जोधपुर से की बीए
वहीं, मीना सोढा ने बताया कि वह 10 साल पहले तक पाकिस्तान में थी, लेकिन 2022 में उनके पिता के साथ वह भारत पहुंचीं और यहीं रहने लगीं। उसके बाद जोधपुर से ही उन्होंने BA यहां जोधपुर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय से किया।

भारत और पाकिस्तान के कलर में कोई खास ज्यादा अंतर नहीं
मीना ने बताया कि भारत और पाकिस्तान में कोई खास उन्हें ज्यादा अंतर नजर नहीं है। इसी तरीके से रहन-सहन और खान-पान है। हालांकि कुछ लोगों का खान-पान जरूर अलग है, लेकिन कोई खास अंतर उन्हें नजर नहीं आया। मीणा ने बताया कि पता नहीं लोगों को क्यों ऐसा लगता है कि पाकिस्तान में डर है, जबकि वह जन्म से वहां रह रही थी। उन्होंने कभी वहां पर डर महसूस नहीं किया। हालांकि मीना ने यह भी कहा कि कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां लोग जाने से डरते हैं, लेकिन जहां हमल रहते हैं वहां ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। 

मीना की मां भी भारत की थीं और 10 साल पहले पाकिस्तान चली गईं
मीना की माता डिंपल भाटी भारत की ही रहने वाली थीं, लेकिन उसकी शादी होने के बाद वह पाकिस्तान अपने पति के साथ चली गईं 10 साल तक पाकिस्तान में रही जब उन्हें भारत से पाकिस्तान जाने के लिए सबसे पहले कहा गया तो एक बार वह भी सन रह गई, लेकिन फिर पति ने समझाया और उसके बाद पति के साथ पाकिस्तान गईं और वहीं रहने लगे और यही वजह है कि उन्हें भारत से प्यार है और भारत आकर उन्हें रहना अच्छा लगता है। अपने बच्चों की शादी भी भारत में ही करना चाहते थे। आज उनका सपना भी पूरा हो रहा है। क्योंकि उन्होंने अपनी लड़की की शादी जैसलमेर के रहने वाले महेंद्र सिंह से की तय की है। मीना की मां डिंपल ने बताया कि भारत का माहौल अच्छा है और यहां सब लोग भी अच्छे हैं। लगातार 10 साल से हमारा भारत और पाकिस्तान के बीच आना-जाना लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed