{"_id":"63f976f9b2466a8e070feca5","slug":"old-man-hangs-himself-after-killing-his-wife-in-bawarla-village-of-jodhpur-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur: 'मकान खरीदने-बेचने वाले का होगा सत्यानाश' दीवार पर लिखकर वृद्ध ने की पत्नी की हत्या, खुद फंदे पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur: 'मकान खरीदने-बेचने वाले का होगा सत्यानाश' दीवार पर लिखकर वृद्ध ने की पत्नी की हत्या, खुद फंदे पर लटका
Sat, 25 Feb 2023 08:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:18 AM IST
सार
पोस्ट ऑफिस से दस साल पहले सेवानिवृत्त हुए बावरला गांव में गांव निवासी वृद्ध ने अपनी पत्नी का सिर फोड़कर हत्या कर दी और खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले दीवार पर लिखी मकान गौशाला को देने की बात।
विज्ञापन
दीवार पर लिखा संदेश
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
निकटवर्ती डांगियावास के बावरला गांव में शुक्रवार की शाम को गांव में एक वृद्ध ने पहले पत्नी का सिर फोड़कर हत्या की और फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जान देने के पहले वृद्ध ने दीवार पर लिखा कि जो भी मकान बेचेगा या खरीदेगा उसका सत्यानाश हो जाएगा, इसलिए यह मकान केवल गौशाला को ही दें। पड़ोसी ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव एमडीएम मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस ने मामले में वृद्ध के खिलाफ हत्या और आत्महत्या का केस दर्ज किया है। फिलहाल मामला जांच में हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
थानाधिकारी मनोज परिहार ने बताया कि बावरला गांव में रहने वाले 70 वर्षीय दीपाराम दमामी ने अपनी पत्नी सुकमादेवी (65) के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने फांसी लगा ली। घटना करीब पांच बजे की है। वृद्ध ने आत्महत्या के पहले दीवार पर अपना मकान गौशाला को देने की बात लिखी है। वहीं, आत्महत्या के पहले उसने पड़ोसी को फोन कर कहा था कि पुलिस को बुला लो। पड़ोसी को कुछ शक हुआ तो वह वृद्ध के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। इस पर वृद्ध ने पड़ोसी को 20 मिनट बाद आने के लिए कहा। करीब आधे घंटे बाद जब पड़ोसी फिर उसके घर गए तो दरवाजा नहीं खुला। बहुत देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने अंदर झांककर देखा। अंदर वृद्ध फंदे पर लटका था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर खाट पर घायल पड़ी वृद्धा को अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, वृद्ध दीपाराम की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
गौशाला खोलना चाहता था वृद्ध
पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि वृद्ध गायों के लिए दान करता रहता था। कई बार उसने पड़ोसियों से भी कहा कि वह गौशाला खोलेगा और गायों की सेवा करेगा। हालांकि उसकी यह योजना सफल नहीं हो सकी। इसलिए उसने पूरा मकान व संपत्ति गौशाला के लिए दान करने की बात दीवार पर लिखी है।
विज्ञापन