फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Smugglers’ new trick, drugs hidden inside chillies, Mathania green chillies used for trafficking

Jodhpur News: तस्करों की कारस्तानी, मिर्च के अंदर छिपा नशा! मथानिया की हरी मिर्च बनी तस्करी का नया जरिया

Mon, 02 Feb 2026 12:08 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 12:08 PM IST
सार

जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में देशी हरी मिर्च का पार्सल बुक कराया गया था। पार्सल भेजने वाले व्यक्ति ने बताया था कि हैदराबाद में रहने वाले परिचितों के लिए जोधपुर की खास मिर्च भेजी जा रही है।

विज्ञापन
Jodhpur News: Smugglers’ new trick, drugs hidden inside chillies, Mathania green chillies used for trafficking
मिर्च में छुपाया नशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर से सामने आया नशा तस्करी का एक ऐसा चौंकाने वाला तरीका, जिसने पुलिस और जांच एजेंसियों को भी सतर्क कर दिया है। देशभर में अपनी खुशबू और तीखेपन के लिए प्रसिद्ध मथानिया और सोयला की हरी मिर्च अब कथित तौर पर ड्रग्स तस्करी का नया जरिया बनती दिख रही है। तस्करों ने नशे की खेप छिपाने का ऐसा तरीका अपनाया कि पहली नजर में किसी को शक तक न हो।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार जोधपुर से हैदराबाद जा रही एक निजी बस में देशी हरी मिर्च का पार्सल बुक कराया गया था। पार्सल भेजने वाले व्यक्ति ने बताया था कि हैदराबाद में रहने वाले परिचितों के लिए जोधपुर की खास मिर्च भेजी जा रही है। बस निर्धारित मार्ग पर रवाना हो गई लेकिन सफर के दौरान चालक को पार्सल में कुछ संदिग्ध लगने पर शक हुआ। बस स्टाफ ने पार्सल की जांच की तो ऊपर सामान्य हरी मिर्च रखी हुई थी लेकिन नीचे की मिर्चों में अजीब तरह का लंबा चीरा दिखाई दिया। जब एक मिर्च को खोलकर देखा गया तो अंदर सिल्वर फॉइल में लिपटी छोटी-छोटी पुड़िया भरी मिलीं। बताया जा रहा है कि एक मिर्च के भीतर तीन से चार पुड़ियां छिपाई गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इनमें स्मैक या एमडी जैसे मादक पदार्थ हो सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jalore News: श्मशान भूमि से मानव खोपड़ी मिलने से हड़कंप, कब्र खोदकर शव निकालने की आशंका, भय का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन बस अपने गंतव्य तक पहुंच चुकी थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति पार्सल लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मिर्च के अंदर छिपी पुड़ियां साफ दिखाई दे रही हैं।

इस खुलासे के बाद विभिन्न जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। परिवहन साधनों से भेजे जाने वाले खाद्य पार्सलों की निगरानी बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तस्कर लगातार नए तरीके अपनाकर कानून से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में तकनीकी और मानवीय सतर्कता से ही गिरोहों तक पहुंचा जा सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed