फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Jodhpur News: Deadly attack on eunuch with knife in Sursagar area

Jodhpur News: जानलेवा हमले में किन्नर घायल; चाकू से किए वार, हाथ में फ्रैक्चर, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 02 May 2024 04:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 May 2024 04:14 PM IST
सार

किन्नर समाज के दो पक्षों में विवाद के चलते एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक किन्नर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। जांच में उसके एक हाथ में फ्रैक्चर के साथ पांव में चाकू से हमले के कई गंभीर जख्म हैं।

विज्ञापन
Jodhpur News: Deadly attack on eunuch with knife in Sursagar area
अस्पताल में उपचाराधीन घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में किन्नर के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गया। उस पर चाकू से दूसरे पक्ष के किन्नरों ने वार कर शरीर पर कई जगह हमले किए। घटना सूरसागर थाना क्षेत्र के कायलाना चौराहा क्षेत्र की है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार महीने से किन्नर समाज के दो पक्षों में विवाद है। एक पक्ष के किन्नरों ने दूसरे पक्ष की एक किन्नर पर हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जांच में उसके एक हाथ में फ्रैक्चर के साथ पांव में चाकू से हमले के कई गंभीर जख्म हैं। साथ ही उनकी स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस संबंध में एक गुट ने सूरसागर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


हमलावरों को जल्द गिरफ्तारी की मांग
घटना के बाद बड़ी संख्या में किन्नर अस्पताल में जमा हो गए। उन्होंने हमले के प्रति विरोध जताया। उन्होंने हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। पीड़ित पक्ष की गोरी भुआ किन्नर ने बताया जोधपुर के कांता भुआ किन्नरों के चेलों पर बुधवार को हमला हुआ था। इसके चलते वह और मंजू सहित अन्य किन्नर प्रताप नगर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने गए थे। गौरी भुआ सहित सभी किन्नर रिपोर्ट दर्ज करवाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुमन मासी किन्नर और पायल किन्नर के 20-253 लोग तीन से चार टैक्सी में सवार होकर आए। कायलाना चौराह के आगे कुत्तों का बाड़ा रोड पर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में मंजू किन्नर घायल हुई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गौरी भुआ किन्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ उन्होंने सूरसागर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed