फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Gang that sells money by dropping mobile phones is active in Jodhpur

Jodhpur News: जोधपुर में एक्टिव हुई ठग गैंग, मोबाइल गिराकर लोगों से वसूलते हैं पैसे, CCTV में कैद हुई वारदात

Mon, 28 Jul 2025 04:13 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: जोधपुर ब्यूरो Updated Mon, 28 Jul 2025 04:13 PM IST
सार

राजस्थान के जोधपुर शहर में एक ठग गिरोह सक्रिय हो गया है, जो राह चलते लोगों के सामने जानबूझकर टूटा मोबाइल गिराकर उन्हें झूठे आरोप में फंसा देता है। 

विज्ञापन
Gang that sells money by dropping mobile phones is active in Jodhpur
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के शांत माने जाने वाले शहर जोधपुर में एक नई किस्म की ठगी का मामला सामने आया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शास्त्री नगर क्षेत्र में एक गिरोह द्वारा लोगों को ठगने की वारदात CCTV में कैद हुई है। गिरोह का तरीका बेहद शातिर है—वे राह चलते लोगों के पास जानबूझकर मोबाइल गिराते हैं और फिर उस पर टूटने का आरोप लगाकर दबाव बनाकर पैसे ऐंठ लेते हैं।
विज्ञापन


ठग सबसे पहले किसी राहगीर के सामने अपना टूटा हुआ या पुराना मोबाइल गिराते हैं। जैसे ही राहगीर उसे उठाता या नजरअंदाज करता है, ठग उस पर मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाने लगते हैं। इसके बाद वे घेराबंदी कर डराते धमकाते हैं कि या तो पैसे दो या पुलिस बुलाएंगे। कुछ मामलों में भीड़ भी इकट्ठी कर ली जाती है, जिससे व्यक्ति मानसिक रूप से घबरा जाता है और पैसे देने को मजबूर हो जाता है। हाल ही में सामने आए एक CCTV वीडियो में इस तरह की वारदात स्पष्ट रूप से देखी गई है, जहां एक युवक को इसी तरीके से फंसाकर उससे पैसे वसूले जा रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  तीन दिन के धरने के बाद मानी परिजनों की मांगें, समर्थन करने पहुंचे बेनीवाल, हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं बीते कुछ समय से लगातार हो रही हैं, लेकिन अधिकतर लोग शर्म या डर की वजह से पुलिस में शिकायत नहीं करते। इससे गिरोह के हौसले और बुलंद हो रहे हैं। शास्त्री नगर थाना अधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि CCTV फुटेज के सामने आने के बाद एक टीम को मौके पर भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस अपनी ओर से कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने आमजन, खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। यदि किसी को ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed