फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   Viral on clipping social sites to defame the girl

सगाई टूटी तो लड़की को बदनाम करने के लिए ऐसा किया

Wed, 29 Mar 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 29 Mar 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Viral on clipping social sites to defame the girl
डेमो इमेज
जोधपुर जिले के बिरामी गांव की लड़की के परिजनों द्वारा सगाई तोड़ना एक युवक को इतना नागवार लगा कि उसने लड़की को बदनाम करने की सोच ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महादेव बगीची औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाला सोनू गिरी उर्फ देवेन्द्र पुत्र मदन गिरी ने लड़की को मोबाइल पर अपशब्द कहे और उसकी अश्लील फोटो सोशल साइट पर अपलोड कर दी। जैसे ही लड़की को इसका पता चला उसने परिजनों को इस बारे में बताया। तब जाकर डांगियावास पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनू से लड़की की सगाई करीब एक साल पहले हुई थी, लेकिन सोनू के चाल—चलन को देखते हुए सगाई तोड़ दी थी। इसके बाद सोनू ने सोशल साइट पर लड़की के समाज की आईडी पर अश्लील फोटो डालकर उसे बदनाम कर रहा है। पुलिस ने आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed