{"_id":"58ce6edb4f1c1ba84f1a137e","slug":"5-lakh-rupees-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरीकी सेना में नौकरी लगाने के बहाने फ्रांसिसी ने ठगे पांच लाख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरीकी सेना में नौकरी लगाने के बहाने फ्रांसिसी ने ठगे पांच लाख
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Mar 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
फर्जी कॉल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनुमानगढ़ के एक युवक से फेसबुक के जरिये दोस्ती कर लाखों की ठगी करने का मामला सामने आया है। दोस्ती करने वाले व्यक्ति ने खुद का यूएस आर्मी के लिए काम करने वाला बताया था।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ के रहने वाले 24 वर्षीय सुनील कुमार की फ्रांसीसी नागरिक जेनिफर से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई। इस दौरान फेसबुक पर ही बातचीत में उसने खुद को अमरीकी सेना के लिए काम करने वाला बताया। उसने सुनील से कहा कि वह पांच लाख रुपए में उसकी नौकरी अमरीकी सेना में लगवा सकता है। इस पर सुनील उसके झांसे में आ गया। सुनील ने अलग—अलग किस्तों में जेनिफर के कहे अनुसार रुपयों का भुगतान कर दिया। पिछले साल दिसम्बर तक उसने अलग—अलग तरीके से करीब 5 लाख रुपए जेनिफर को भिजवा दिए।
इसके बाद वह पूरी तरह नौकरी लगने के लिए आश्वस्त हो गया और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी। अब तीन महीने बीतने पर भी जब उसके पास कोई कॉल नहीं आया तो उसने जेनिफर से फेसबुक पर ही बात करने की कोशिश की, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर सुनील ने पूरे मामले की जानकारी हनुमानगढ़ पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है।