फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jhalawar Teacher murder case police caught 3 minors stabbed girl student for scolding in love affair and cutti

Jhalawar: छात्रा से लव अफेयर में डांटने और टीसी काटने पर घोंपा चाकू, तीन नाबालिगों ने की थी शिक्षक की हत्या

Fri, 07 Apr 2023 09:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Apr 2023 09:52 PM IST
सार

झालावाड़ जिले के ख्यातनाम कवि और शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर वारदात में शामिल 3 नाबालिगों को पकड़कर डिटेन कर लिया है। इनसे लूटी गई शिक्षक की बाइक और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन
Jhalawar Teacher murder case police caught 3 minors stabbed girl student for scolding in love affair and cutti
मार्च को हुई थी शिक्षक शिवचरण सेन की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्कूल में सबके सामने डांटने और टीसी काट देने से नाराज होकर नाबालिग ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टीचर की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या की वारदात की थी। आरोपी नाबालिग ने अपने सोशल मीडिया के मुख्य पेज पर शूटर 0009 का स्लोगन लगा रखा है।

विज्ञापन


झालावाड़ पुलिस ने जिले के ख्यातनाम कवि और शिक्षक के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए वारदात में शामिल 3 नाबालिगों को पकड़कर डिटेन किया है। नाबालिगों से लूटी गई शिक्षक की बाइक और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन




झालावाड़ एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि गिरधरपुरा के सरकारी स्कूल में लेक्चरर शिव चरण सेन की 4 मार्च 2023 को स्कूल से घर लौटते समय रास्ते पर बगदर खान के पास अज्ञात शख्स ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर बाइक लूट ली थी। घटना के संबंध में मृतक व्याख्याता के बेटे कार्तिकेय सेन ने जिला अस्पताल में पुलिस को रिपोर्ट दी थी। घटना के खुलासे के लिए एएसपी चिरंजीलाल मीणा, सीओ बृजमोहन मीणा के सुपरविजन और एसएचओ महावीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 पुलिसकर्मियों ने 10 KM रेंज में खंगाले सैकड़ों CCTV फुटेज, हजारों मोबाइल नंबर का किया एनालिसिस
घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड और FSL टीम को बुलाकर सुबूत इकट्टा किए गए। पुलिस टीमों ने शिक्षक के साथी अध्यापकों, ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई। संदिग्धों से पूछताछ कर महत्वपूर्ण इनपुट प्राप्त किए। टीम के करीब 100 पुलिस कर्मियों ने दिन -रात कड़ी मेहनत कर 10 किलोमीटर के दायरे में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाले और हजारों मोबाइल नंबरों का एनालिसिस कर घटना का खुलासा करते हुए 3 नाबालिगों को डिटेन किया है।

घटना में इस्तेमाल हथियार और बाइक बरामद
मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में तीनों नाबालिगों ने हत्या की वारदात करना कबूल किया है। इनकी निशानदेही पर लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल चाकू, गुप्ती और हाथ का लोहे का पंच बरामद किया गया है।
 
लव अफेयर में छात्र को डांटना बना हत्या की वजह
पूछताछ में आरोपी नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसका स्कूल में पढ़ने वाली एक लड़की के साथ लव अफेयर था। इस बात की जानकारी उनके टीचर शिवचरण सेन को हुई, तो उन्होंने स्कूल की प्रार्थना सभा में खड़ा कर सभी स्टूडेंट्स के सामने उसे डांटा-फटकारा और इस प्रकार की हरकतें नहीं करने की नसीहत देकर बेइज्जत किया। कुछ समय बाद उसकी टीसी काट दी।
 
बदला लेने और क्राइम वर्ल्ड में वर्चस्व स्थापित करने के लिए की निर्मम हत्या
नाबालिग छात्र ने बताया कि तब से ही उसने बदला लेने की ठान ली थी। वह काफी समय से वारदात की फिराक में था। लेकिन शिक्षक हमेशा कार में अन्य टीचर्स के साथ आते जाते थे। घटना के रोज शिक्षक को अकेले बाइक से आता देखकर उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में रुकवाया और सीने में चाकू घोंप कर बाइक लेकर भाग गए।


नाबालिग ने आगे बताया कि उसे शिक्षक द्वारा की गई बेइज्जती का बदला लेकर सबक सिखाना था और अपराध की दुनिया में खुदका वर्चस्व स्थापित करने की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया था। एसपी तोमर ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना कोतवाली के हेड कांस्टेबल विश्वनाथ सिंह और थाना झालरापाटन के कॉन्स्टेबल जयप्रकाश की विशेष भूमिका रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed