{"_id":"69c61a2b3bbd96afa70765c5","slug":"si-telecom-recruitment-2024-physical-efficiency-test-from-april-9-in-jaipur-jaipur-news-c-1-1-noi1422-4096093-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC SI Telecom Recruitment: SI भर्ती के लिए 9 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC SI Telecom Recruitment: SI भर्ती के लिए 9 अप्रैल से शारीरिक दक्षता परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Fri, 27 Mar 2026 05:35 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 05:35 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित SI (टेलीकॉम) भर्ती 2024 में लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट 9 से 11 अप्रैल 2026 तक राजस्थान पुलिस अकादमी, जयपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) भवन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RPSC SI Telecom Recruitment: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test) का आयोजन 9 अप्रैल से 11 अप्रैल 2026 तक जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी पानीपेच में किया जाएगा।
जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड के उप महानिरीक्षक पुलिस मनोज कुमार ने बताया कि इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
फिजिकल टेस्ट पास करना जरूरी
बोर्ड ने सभी योग्य अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे अपनी शारीरिक तैयारी को अंतिम रूप दें। महानिदेशक पुलिस, राजस्थान द्वारा जारी स्थाई आदेश संख्या 10/2025 में निर्धारित मानकों और पाठ्यक्रम के अनुसार ही शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें निर्धारित दौड़, शारीरिक मापदंड और अन्य फिटनेस टेस्ट शामिल होंगे, जिनमें सफल होना आवश्यक होगा। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की ढिलाई या मानकों में कमी पाए जाने पर अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- न आंख में तकलीफ...न कान में दिक्कत, फिर भी बन गए दिव्यांग; SOG ने 3 डॉक्टर समेत 44 लोगों के खिलाफ दर्ज की FIR
नए अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर
इसके साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या गलत जानकारी से बचें और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।
इधर, प्रशासन ने तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।