फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Rain Returns From September 2, Heavy Showers Likely in Kota Region From September 4-7

राजस्थान में कल से बदलेगा मौसम ; 4-7 सितंबर को कई संभागों में हो सकती है भारी बारिश

Tue, 01 Sep 2026 07:37 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Tue, 01 Sep 2026 07:37 AM IST
सार

राजस्थान में 2 सितंबर से मानसून फिर सक्रिय होगा। पूर्वी हिस्सों में बारिश बढ़ेगी, जबकि 4-7 सितंबर के बीच कोटा, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Rain Returns From September 2, Heavy Showers Likely in Kota Region From September 4-7
जयपुर का मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में सितंबर की शुरुआत में बारिश पर लगा ब्रेक अब खत्म होने के संकेत हैं। प्रदेश में आज एक सितंबर को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, लेकिन कल से पूर्वी राजस्थान में मानसूनी गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 4 से 7 सितंबर के बीच कई संभागों में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कोटा संभाग और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं तेज से भारी बारिश भी हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से और पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया राजस्थान में बारिश के अगले दौर के लिए अहम रहेगा। इसके अलावा मानसून ट्रफ भी सक्रिय है। इन मौसमी सिस्टम के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

1 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क

मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि भरतपुर और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए भारी या अति भारी बारिश का विशेष अलर्ट नहीं है। पश्चिमी राजस्थान में भी मौसम के मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- राजस्थान: अलवर में पतंग लूटते समय बोरवेल में गिरा 9 साल का मासूम, 45 फीट नीचे फंसा; एनडीआरएफ ने संभाला मोर्चा

2-3 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

2 सितंबर से भरतपुर और जयपुर संभाग समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है। 3 सितंबर को कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, जयपुर, अलवर, भरतपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर और शेखावाटी में गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रह सकती हैं।

4 से 7 सितंबर तक सक्रिय रहेगा मानसून

4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन के साथ बारिश बढ़ने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि कोटा संभाग और आसपास के जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तेज या भारी बारिश हो सकती है। 4-5 सितंबर को दक्षिणी राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी बारिश का असर बढ़ सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर

जोधपुर और बीकानेर संभाग में फिलहाल मानसून कमजोर रहने के संकेत हैं। अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है। हालांकि 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर संभाग और शेखावाटी में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed