फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: BJP Workers Protest Over Ward 98 Ticket, Rathore Says- Rebels Are Our Own, We’ll Convince Them

जयपुर:वार्ड 98 के टिकट पर घमासान, BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, राठौड़ बोले- बागी अपने ही हैं, मना लेंगे

Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 01 Sep 2026 07:26 PM IST
सार

नगर निगम चुनाव के टिकट वितरण को लेकर वार्ड 98 के कार्यकर्ताओं ने सुभाष सिंघी को टिकट दिए जाने का विरोध किया और पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। वहीं प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नाराजगी पर कहा कि बागी अपने ही हैं, मना लेंगे।

विज्ञापन
Jaipur: BJP Workers Protest Over Ward 98 Ticket, Rathore Says- Rebels Are Our Own, We’ll Convince Them
भाजपा मुख्यालय पर विरोध करते कार्यकर्ता ।

विस्तार

नगर निगम चुनाव के लिए टिकट वितरण के बाद भारतीय जनता पार्टी में असंतोष सामने आने लगा है। मंगलवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 98 के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के बाहर पहुंचकर टिकट वितरण के विरोध में नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सुभाष सिंघी को टिकट दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए पार्टी नेतृत्व से फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की।

विज्ञापन


स्थानीय कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप
नाराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने वार्ड में लंबे समय से सक्रिय कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर एक ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है, जो क्षेत्र में लंबे समय से निष्क्रिय रहा है। कार्यकर्ताओं ने सुभाष सिंघी को पैराशूट उम्मीदवार बताते हुए टिकट चयन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि टिकट के लिए तैयार किए गए पैनल में तीन नाम शामिल थे और सभी दावेदारों से पार्टी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन भी करवाए गए थे। इसके बावजूद पैनल में शामिल किसी भी दावेदार को टिकट नहीं दिया गया।
विज्ञापन


पूर्व प्रत्याशी अनिल बागड़ा ने भी जताई नाराजगी
टिकट वितरण के विरोध में कार्यकर्ताओं का एक समूह भाजपा मुख्यालय पहुंचा और नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। भाजपा के पूर्व प्रत्याशी अनिल बागड़ा भी समर्थकों के साथ प्रदेश कार्यालय पहुंचे और टिकट वितरण को लेकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने पार्टी नेतृत्व से स्थानीय और लंबे समय से संगठन के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उदयपुर: 6 नगर निकायों में चुनावी मुकाबला तेज, 845 प्रत्याशी मैदान में, 3 सितंबर तक होगी नाम वापसी

मदन राठौड़ बोले- ‘बागी अपने ही हैं, मना लेंगे’
पार्टी में सामने आ रही नाराजगी और संभावित बगावत के सवाल पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा कि बागी अपने ही हैं, मना लेंगे। उन्होंने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं से मिल रहे फीडबैक और जनता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। राठौड़ ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के दौरान निकायों में तुष्टिकरण के आधार पर वार्डों का गठन हुआ और शहरी विकास से जुड़े काम प्रभावित हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस निकायों में कट और कमीशन की राजनीति करती है, जबकि भाजपा जनसेवा को प्राथमिकता देती है।


मदन राठौड़ ने भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने 31 महीने में कांग्रेस के पांच साल से अधिक काम किए हैं। उन्होंने सड़कों, प्रधानमंत्री आवास योजना और बिजली उत्पादन क्षमता में वृद्धि समेत कई आंकड़े सामने रखे। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में 18,067 किलोमीटर सड़कें बनी हैं, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में 13 हजार किलोमीटर सड़कें बनी थीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भाजपा सरकार ने 1 लाख 6 हजार आवास स्वीकृत किए, जबकि कांग्रेस शासन में इसी अवधि में 4,760 आवास स्वीकृत होने का दावा किया। राठौड़ ने कहा कि बिजली उत्पादन क्षमता में भी भाजपा सरकार के दौरान 10,184 मेगावाट की वृद्धि हुई, जबकि कांग्रेस सरकार के पांच साल में यह वृद्धि 3,952 मेगावाट रही।

असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को साथ लेने की कोशिश
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि समाज के हर वर्ग का समर्थन पार्टी के साथ है और इसका असर निकाय चुनाव के परिणामों में दिखाई देगा। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर सामने आ रही नाराजगी को लेकर संकेत दिया कि असंतुष्ट कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उन्हें साथ लिया जाएगा। अब वार्ड 98 के कार्यकर्ताओं की पुनर्विचार की मांग पर पार्टी नेतृत्व क्या फैसला करता है, इस पर सभी की नजर है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed