{"_id":"6a970b8da9a38b98bf07230c","slug":"jaipur-news-r-railway-s-pre-festival-gift-3-delhi-reengus-special-trips-udaipur-rishikesh-service-extended-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली-रींगस स्पेशल ट्रेन के 3 फेरे, उदयपुर-ऋषिकेश सेवा भी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: त्योहारों से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, दिल्ली-रींगस स्पेशल ट्रेन के 3 फेरे, उदयपुर-ऋषिकेश सेवा भी बढ़ी
Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:00 PM IST
सार
त्योहारों से पहले यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे ने दो अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली-रींगस के बीच तीन फेरे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने के साथ उदयपुर-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल के संचालन की अवधि भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पश्चिम रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दो अहम फैसले लिए हैं। दिल्ली-रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के तीन फेरों का संचालन किया जाएगा, जबकि उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन दोनों सेवाओं से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
दिल्ली-रींगस स्पेशल के तीन फेरे
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार ट्रेन संख्या 04415 दिल्ली-रींगस स्पेशल 3 सितंबर से 5 सितंबर तक तीन फेरों में चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली से शाम 6:50 बजे रवाना होकर रात 12:40 बजे रींगस पहुंचेगी( वापसी में ट्रेन संख्या 04416 रींगस-दिल्ली स्पेशल 4 सितंबर से 6 सितंबर तक चलेगी। यह ट्रेन रींगस से रात 2 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जयपुर: दरगाह विवाद में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दाखिल किया जवाब, जिला अदालत की सुनवाई जारी रखने की मांग
विज्ञापन
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दिल्ली-रींगस अनारक्षित स्पेशल ट्रेन रास्ते में दिल्ली सराय, दिल्ली कैंट, गुरुग्राम, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल और नीमकाथाना सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे होंगे। इनमें 14 साधारण श्रेणी के कोच और दो गार्ड डिब्बे शामिल हैं।
उदयपुर-ऋषिकेश स्पेशल का संचालन बढ़ा
त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 09609/ 09610 के संचालन की अवधि भी बढ़ाई है। इस ट्रेन के संचालन में सात अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। उदयपुर सिटी से यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 24 नवंबर तक चलेगी, जबकि योगनगरी ऋषिकेश से यह सेवा 15 अक्टूबर से 25 नवंबर तक संचालित होगी।
रेलवे के इस फैसले से त्योहारों के दौरान दिल्ली-रींगस और उदयपुर-ऋषिकेश रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा।