{"_id":"6a97060f93e16fcbf70867f8","slug":"jaipur-gehlot-attacks-bjp-government-says-inflation-and-costly-healthcare-troubling-people-schemes-halted-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर: गहलोत का BJP सरकार पर हमला, बोले- महंगाई और महंगे इलाज से परेशान जनता, योजनाएं रोककर बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर: गहलोत का BJP सरकार पर हमला, बोले- महंगाई और महंगे इलाज से परेशान जनता, योजनाएं रोककर बढ़ाई मुश्किलें
Tue, 01 Sep 2026 10:36 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 01 Sep 2026 10:36 PM IST
सार
प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महंगाई और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने कांग्रेस सरकार की कई जनहितकारी योजनाएं रोक दीं, जिससे आम जनता परेशान हो रही है।
विज्ञापन
अशोक गहलोत
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की भाजपा सरकार पर कुशासन का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस समय बढ़ती महंगाई और महंगे होते इलाज से बेहद परेशान है। नई सरकार ने जनहित से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को रोक दिया है, जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए दावा किया कि कांग्रेस शासन के दौरान नागरिकों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जांच, दवाएं और ऑपरेशन की सुविधाएं दी जा रही थीं। यह योजना पूरी दुनिया में अपने आप में अनोखी थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि उदयपुर में एक महिला के हृदय के वाल्व बदलने में करीब साढ़े छह से सात लाख रुपये का खर्च आया था लेकिन इस योजना के तहत इलाज पूरी तरह से बिना किसी शुल्क के हुआ।
ये भी पढ़ें: बांसवाड़ा: भाजपा-कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने उतरी BAP, पहली बार निकाय चुनाव में उतारे प्रत्याशी
विज्ञापन
गहलोत ने प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए अपनी सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए 350 करोड़ रुपये के बजट का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि नई सरकार की अनदेखी के कारण आज इमारतें तो तैयार खड़ी हैं, लेकिन वहां डॉक्टर, नर्स और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं हैं।
राज्य में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर गहरी चिंता जताते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में चोरी, डकैती और मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार जैसे गंभीर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच चुका है। गहलोत के अनुसार, इन परिस्थितियों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी का असली चाल, चरित्र और चेहरा प्रदेश की जनता के सामने पूरी तरह उजागर हो गया है।