फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Saras Dairy relaunched light milk pack without fat at Rs 35 per liter

Jaipur: महंगाई के बीच सरस डेयरी ने घटाए दूध के दाम, 35 रुपये लीटर में रिलॉन्च किया बिना फैट वाला लाइट मिल्क

Mon, 10 Apr 2023 07:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 10 Apr 2023 07:46 AM IST
सार

सरस डेयरी ने लोगों को महंगाई से राहत देने और स्वास्थ्य के लिहाज से फैटलेस 'सरस लाइट दूध' को रिलॉन्च किया है। सरस लाइट दूध उपभोक्ताओं को केवल 35 रुपये लीटर रेट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दूध अब 6 लीटर की पैकिंग में भी मिलेगा। 

विज्ञापन
Saras Dairy relaunched light milk pack without fat at Rs 35 per liter
सरस लाइट दूध का पैक - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सरस लाइट दूध में फैट की मात्रा लगभग नहीं के बराबर है, लेकिन दूध में प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलेगी। सरस स्मार्ट दूध 9 अप्रैल से लॉन्च कर दिया गया है। जो 10 अप्रैल से सभी सरस डेयरी बूथों पर मिलने लगा है। फैटलेस सरस लाइट दूध में एसएनएफ 8.5 प्रतिशत है। यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है। सरस लाइट दूध उपभोक्ताओं को केवल 35 रुपये लीटर रेट पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह दूध अब 6 लीटर की पैकिंग में भी मिलेगा। इसकी कीमत 210 रुपये प्रति पैक तय की गई है।

विज्ञापन


400 एमएल 14 रुपये, 1 लीटर 35 रुपये, 6 लीटर 210 रुपये पैक
सरस लाइट दूध की 400 मिलीलीटर की पैकिंग 14 रुपये की है। एक लीटर दूध 35 रुपये लीटर के हिसाब से लोगों को मिलेगा, जबकि 6 लीटर के बड़े पैक की रेट 210 रुपये लीटर रखी गई है।
विज्ञापन


बुजुर्ग, बच्चे, बीमार, मोटे लोगों के लिए सेहतमंद दूध
खासतौर पर यह दूध बुजुर्ग और बीमार लोगों के अलावा बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होगा। मोटापे के शिकार लोग और डाइटिंग प्लान करने वालों को इससे बड़ा रिलीफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई से राहत
एक तरफ जहां बढ़ती महंगाई से आम लोग त्रस्त हैं। सरस के अन्य दूध प्रोडक्ट्स की कीमत आसमान छू रही हैं, ऐसे में सरस लाइट दूध काफी राहत भरा साबित होगा। सरस का गोल्ड दूध एक लीटर 64 रुपये, आधा लीटर दूध 32 रुपये में मिल रहा है। स्टैंडर्ड दूध (हरी थैली) 56 रुपये लीटर, आधा लीटर 28 रुपये में मिल रहा है। डीटीएम दूध 42 रुपये और आधा लीटर 21 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह गाय का आधा लीटर दूध का पैक 26 रुपये में मिल रहा है।


आम आदमी की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरस लाइट दूध
जयपुर डेयरी मार्केटिंग मैनेजर गोविन्द सिंह ने कहा कि आम आदमी की सेहत को ध्यान में रखते हुए सरस लाइट दूध रिलॉन्च किया गया है। आज के दौर में जहां ज्यादा फैट की वजह से लोग अक्सर दिल की बीमारी या मोटापे से पीड़ित दिखाई देते हैं। इसी वजह से लो फैट दूध फिर से लांच किया गया है।  जिन लोगों में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, मोटापा बढ़ जाता है। उनके लिए डॉक्टर की सलाह से बिल्कुल लो फैट दूध ही सही होता है। इसी वजह से डेयरी ने यह दूध को बाजार में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed