फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Storm hits Himalayas, Rajasthan will tremble, warning of dense fog with cold wave

Rajasthan Weather Update: हिमालय पर फिर आया तूफान, कंपकंपाएगा राजस्थान, शीतलहर के साथ घने कोहरे की भी चेतावनी

Wed, 18 Dec 2024 08:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 08:18 AM IST
सार

हिमालय के क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता नजर आ रहा है। इसके प्रभाव से पहाड़ों पर बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में तेज शीतलहर का प्रभाव देखने को मिलेगा। राजस्थान में अतिशीतलहर जारी है। मौसम विभाग ने अब यहां घने कोहरे की भी चेतावनी जारी कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Weather Update: Storm hits Himalayas, Rajasthan will tremble, warning of dense fog with cold wave
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल के आखिरी पखवाड़े में सर्दी के तेवर और तीखे होंगे। हिमालय पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती और इसके बाद निचले मैदानों पर इसका असर आएगा। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में और ज्यादा गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन


राजस्थान में बीते एक सप्ताह से कुछ इलाकों में शीतलहर तथा कुछ में अतिशीतलहर चल रही है। अब मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घना कोहरा भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 दिसंबर के बाद भरतपुर और कोटा संभाग में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं आज प्रदेश के 8 शहरों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया गया है।

प्रदेश में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम पड़ने से प्रदेश में बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। फतेहपुर में पारा माइनस में चल रहा था अब यहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में करौली सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हिल स्टेशन माउंट आबू में भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। संगरिया में 3.4, चूरू में 4, गंगानगर में 4.8, सीकर में 3.7, अलवर में 4.2, पिलानी में 5.4 और जयपुर में 7.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed