फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Today: State drenched due to unseasonal rain, alert issued for rain and hailstorm

Rajasthan Weather Today: बेमौसम बरसात से भीगा प्रदेश, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Tue, 20 Feb 2024 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 10:43 AM IST
सार

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के कई शहरों में बीती रात हुई बेमौसम बरसात का दौर आज भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: State drenched due to unseasonal rain, alert issued for rain and hailstorm
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

बीती रात हुई बेमौसम बारिश से एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदल गया है। जैसलमेर, हनुमानगढ़, चुरू के साथ ही अन्य जिलों में हुई बेमौसम बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 15 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार दौसा, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर जिलों में बिजली कड़कने के साथ ओलावृष्टि और बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही जोधपुर, पाली, राजसमंद, अजमेर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, जयपुर, सीकर और झुंझुनू में बादल छाए रहने की संभावना है। सोमवार रात चली तेज तूफानी हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश ने मौसम में एक बार फिर ठंडक घोल दी है। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो सकती है। इसका असर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और राजस्थान में भी देखने को मिलेगा। इसी के चलते मंगलवार सुबह से ही जयपुर में बादल छाए हुए हैं। यहां दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसलों को नुकसान की आशंका

तेज आंधी के बाद हुई बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। जीरा, चना, सरसों व ईसबगोल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। जिन फसलों पर फूल आ चुके हैं, वे भी इस तेज आंधी में झड़ जाएंगे। सबसे ज्यादा नुकसान की संभावना जीरा फसल पर जताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed