फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Opportunity to make online correction for RPSC exam to be held in July, Edits Open Until May 7

Rajasthan News: आरपीएससी की जुलाई में होने वाली परीक्षा के लिए ऑनलाइन संशोधन का मौका, 7 मई तक कर सकेंगे सुधार

Thu, 01 May 2025 09:11 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 01 May 2025 09:11 AM IST
सार

राजस्थान लोकसेवा आयोग ने जुलाई में होने वाली भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में सुधार के लिए आज से 7 मई तक के लिए विकल्प खोल दिए हैं। संशोधन सिर्फ ऑनलाइन होंगे, जिसके लिए 500 रुपए का शुल्क जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Opportunity to make online correction for RPSC exam to be held in July, Edits Open Until May 7
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जुलाई माह में आरपीएससी द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी यदि अपने फार्म की डिटेल में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए आज से विकल्प खोल दिए गए हैं। इसके लिए 7 मई तक अभ्यर्थी ई-मित्र के जरिए अपना नाम, जन्मतिथि, फोटो, जेंडर व अन्य संशोधन कर सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है।

विज्ञापन


संशोधन के लिए ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से 500 रुपए का शुल्क जमा करवाना होगा। सभी संशोधन ऑनलाइन ही होंगे। इसके लिए आयोग ने अपने ऑनलाइन पोर्टल https://rpsc.rajasthan.gov.in पर लिंक उपलब्ध करवाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: अलवर की ओपन जेल से एक साल पहले फरार हुआ कैदी जयपुर से गिरफ्तार, नौ आपराधिक मामलों में था वांछित
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलाई में 2025 में होंगी ये परीक्षाएं 

आयोग की ओर से जुलाई में तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भूजल विभाग) परीक्षा-2024 तथा बायो केमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग) परीक्षा 2024 का अयोजन  दिनांक 7 जुलाई 2025 और कनिष्ठ रसायनज्ञ (भूजल विभाग) परीक्षा 2024  एवं सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 8 जुलाई को किया जाएगा। 
वहीं सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 9 जुलाई 2025 एवं अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) परीक्षा 2024 का आयोजन 10 जुलाई 2025 को होगा। इन सभी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 7 मई तक अपने फार्म में संशोधन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed