{"_id":"6858bc7f6960a2df7604f2e8","slug":"rajasthan-news-major-administrative-reshuffle-62-ias-transferred-collectors-changed-in-11-districts-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों में कलेक्टर बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों में कलेक्टर बदले
Mon, 23 Jun 2025 08:01 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 23 Jun 2025 08:01 AM IST
सार
राज्य में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, साथ ही 11 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। पांच साल से वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे अखिल अरोड़ा को अब जलदाय विभाग में भेजा गया है।
विज्ञापन
राजस्थान सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सरकार ने रविवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, साथ ही राज्य के 11 जिलों के कलेक्टरों को भी बदला गया है। शिखर अग्रवाल, अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को रीको का अध्यक्ष बनाकर अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
विज्ञापन
वित्त विभाग से हटे अखिल अरोड़ा
पिछले पांच वर्षों से वित्त विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अखिल अरोड़ा को अब जलदाय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अपर्णा अरोड़ा को वन विभाग से स्थानांतरित कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में एसीएस के पद पर लगाया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: भीलवाड़ा में तीन खाद कंपनियों पर छापा, 38 हजार बैग की बिक्री पर लगाई रोक
विज्ञापन
इन्हें मिली नई जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव आलोक गुप्ता का तबादला उद्योग विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर किया गया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव रहे कुलदीप रांका को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग से हटाकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग में एसीएस बनाया गया है।
गृह विभाग से हटे आनंद कुमार
करीब ढाई साल तक गृह विभाग की कमान संभालने वाले आनंद कुमार को हटाकर एसीएस फॉरेस्ट बनाया गया है। उनकी जगह अब भास्कर ए. सावंत को एसीएस होम नियुक्त किया गया है। साथ ही आईएएस वैभव गालरिया को प्रमुख शासन सचिव, वित्त की जिम्मेदारी दी गई है।
11 जिलों के कलेक्टर बदले
राज्य सरकार ने फलौदी, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, झुंझुनू, कोटपूतली-बहरोड़, टोंक, डीडवाना-कुचामन, भरतपुर, कोटा, राजसमंद और ब्यावर जिलों में कलेक्टरों के तबादले किए हैं। यह फैसला प्रशासनिक कसावट और जिला स्तर पर बेहतर संचालन के उद्देश्य से लिया गया है।
इसके अलावा ऊर्जा, यूडीएच और स्वायत्त शासन विभाग में बदलाव किए गए हैं। अजिताभ शर्मा को उद्योग विभाग से स्थानांतरित कर ऊर्जा विभाग में प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया है। देवाशीष पृष्टि को वित्त (बजट) से हटाकर नगरीय विकास एवं आवास विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। रवि जैन को पर्यटन विभाग से हटाकर स्वायत्त शासन विभाग का सचिव बनाया गया है।