फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: IPS Kishan Sahay raised questions on the existence of God

Rajasthan News: IPS किशन सहाय ने ईश्वर के अस्तित्व पर उठाया सवाल, भगवान/अल्लाह/गॉड/वाहेगुरु को लेकर कही ये बात

Sat, 05 Oct 2024 09:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Oct 2024 09:33 PM IST
सार

राजस्थान में पदस्थापित एक आईपीएस अधिकारी की ईश्वर के अस्तित्व को लेकर की गई टिप्पणी शनिवार को चर्चा का विषय बन गई। अस्तित्व को नकारने वाली पोस्ट वायरल हो रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: IPS Kishan Sahay raised questions on the existence of God
IPS किशन सहाय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के एक आईपीएस अधिकारी की सोशल मीडिया पर ईश्वर, अल्लाह, गॉड और वाहेगुरु के अस्तित्व को नकारने वाली पोस्ट वायरल हो रही है। आईपीएस किशन सहाय ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि 'धार्मिक अंधविश्वासों जैसे भगवान/अल्लाह/गॉड/वाहेगुरु, फरिश्ते/देवी-देवता, स्वर्ग-नरक/जन्नत-जहन्नुम आदि का सिर्फ एक प्रकार से नहीं बल्कि बहुत प्रकार से खंडन किया जा सकता है, क्योंकि ये हैं ही नहीं। सिर्फ कल्पना मात्र और मनगढ़ंत हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन


किशन सहाय फिलहाल राजस्थान पुलिस मुख्यालय में महानिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। एक के बाद एक कई फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि अगर भगवान, अल्लाह, वाहेगुरु होता तो भारत को अंग्रेजों, मुगलों, तुर्कों, अरबों को गुलाम नहीं होने देता। उनकी जीत अल्लाह, गॉड के वजह से नहीं हुई, बल्कि हथियारों, संगठन शक्ति और रणनीति की वजह से हुई। भारत में लोग जातिप्रथा में बंटे थे। आदिम हथियारों से लड़ते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपना दृष्टिकोण समझाते हुए अधिकारी ने लिखा कि प्रकृति जिन नियमों से संचालित हो रही है, उनको तो वैज्ञानिकों ने खोजा है। प्रकृति के जितने भी भेद खुले हैं, वे विज्ञान से खुले हैं। बचे हुए रहस्य भी विज्ञान से ही खुलेंगे। पुलिस अधिकारी की ऐसी पोस्ट आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर अपने कमेंट्स भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed