{"_id":"64daeb7b2e33cc821f08d317","slug":"rajasthan-assembly-election-announcement-of-bjps-spokespersons-and-panelists-for-assembly-elections-see-list-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Assembly Election: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की घोषणा, देखिए लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Assembly Election: विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने की प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की घोषणा, देखिए लिस्ट
Tue, 15 Aug 2023 08:35 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Tue, 15 Aug 2023 08:35 AM IST
सार
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए बहुत ही कम समय रह गया है। ऐसे भाजपा ने भी तैयारियों का पहला पड़ाव रख दिया है, भाजपा ने आगामी राजस्थान के विधानसभा चुनाव के लिए प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की घोषणा की हैं।
विज्ञापन
भाजपा ने की प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की घोषणा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने राजस्थान इकाई के लिए 12 प्रवक्ताओं और नौ पैनलिस्ट की घोषणा कर दी है। प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश अनुसार इस टीम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस सरकार की योजनाओं और भाजपा के एजेंडा को मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा के प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की घोषणा कर दी गई है। वहीं, भाजपा प्रवक्ता चौमु विधायक रामलाल शर्मा को चुनावी तैयारी की देखते हुए प्रवक्ता की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। प्रवक्ताओं की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया के माध्यम से भाजपा की रीति नीति को पहुचना होगा। इस दौरान पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किए गए पद अधिकारी मीडिया डिबेट में पार्टी का मजबूत पक्ष रखेंगे। इसकी घोषणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी ने की है।
विज्ञापन
प्रवक्ता पद के लिए इन नामों को किया गया है शामिल
घोषणा के अनुसार प्रवक्ता पद के लिए लक्ष्मीकांत भारद्वाज,अशोक सैनी, रामकुमार वर्मा, अजीत मेहता, ओमप्रकाश भडाना, हिमांशु शर्मा, पूजा, कपिल मिश्रा, राखी राठौड, पंकज मीणा, मुकेश पारीक, आशीष चतुर्वेदी, अमित गोयल को नियुक्त किया गया हैं।
विज्ञापन
पैनलिस्ट पद के लिए ये नाम शामिल
पैनलिस्ट के रूप में सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अभिमन्यु सिंह राजवी, निमिशा गौड, एकता अग्रवाल, अपूर्वा सिंह, शैलेन्द्र सिंह गुर्जर, शंकर गौरा, विकास बारहट, मदन प्रजापत को नियुक्त किया गया हैं।