फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pahalgam Attack Ashok Gehlot this time is not politics but unity befitting reply will be given to terrorism

Pahalgam Attack: अशोक गहलोत बोले- यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का...आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

Wed, 23 Apr 2025 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 23 Apr 2025 10:06 PM IST
सार

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे मानवता पर कलंक और देश को झकझोर देने वाला कृत्य बताया। गहलोत बोले, यह समय राजनीति का नहीं, आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
Pahalgam Attack Ashok Gehlot this time is not politics but unity befitting reply will be given to terrorism
पूर्व सीएम अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम की बायसरन घाटी में मंगलवार को आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग पर्यटक घायल हैं। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। आतंकी हमले के बाद बुधवार सुबह से सेना से लेकर एनआईए, पुलिस और अन्य एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं।

विज्ञापन


वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान हाल ही में हुए आतंकी हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस घटना को "मानवता पर कलंक" बताते हुए कहा कि यह कृत्य पूरे देश को झकझोर देने वाला है और इसकी जितनी निंदा की जाए, वह कम है। गहलोत ने कहा, "ये इतना घटिया काम उन्होंने किया है, मानवता पर कलंक है। आतंकवादियों ने जो आतंक मचाया है, उसके खिलाफ पूरे देश में प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है।" उन्होंने उन परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की जिनके अपने इस हमले में मारे गए या घायल हुए। गहलोत ने कहा, "उन परिवारों पर क्या गुजरी होगी जिनके सामने ही उनका मुखिया चला गया। ऐसे दर्द को शब्दों में बयां करना मुश्किल है।"
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले नीरज का पार्थिव शरीर जयपुर पहुंचा, कई नेता एयरपोर्ट पर रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों पर विश्वास जताते हुए कहा, "हमें अपनी आर्मी, बीएसएफ और अन्य सुरक्षाबलों पर भरोसा है कि वे न सिर्फ इसका मुकाबला करेंगे, बल्कि यह भी पता लगाएंगे कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। हजारों लोगों के बीच इस प्रकार की घटना होना बेहद चिंताजनक है।" जयपुर के निवासी नीरज उधवानी की इस हमले में मृत्यु पर उन्होंने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, "राजस्थान के एक नौजवान की इस तरह हत्या बेहद दुखद है। पत्नी और बच्चों के सामने यह जघन्य काम हुआ, जिसे वे जीवनभर नहीं भूल पाएंगे।"

यह भी पढ़ें: हाजी सलमान चिश्ती ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की, बताया संपूर्ण मानवता पर हमला

धर्म पूछकर हत्याएं किए जाने की खबरों पर गहलोत ने इसे 'दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण' बताया। उन्होंने कहा, "अगर धर्म पूछकर मारा गया है तो यह बताता है कि उनकी सोच कितनी घृणित थी। जाति और धर्म के नाम पर की गई इस तरह की हिंसा का कोई समर्थन नहीं कर सकता।" गहलोत ने यह भी स्पष्ट किया कि "यह समय राजनीति का नहीं, एकजुटता का है। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है और आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।" 

यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर राजस्थान में BJP-कांग्रेस के नेता क्या बोले, हमलावरों को बताया कायर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed