{"_id":"67013dad7ef24f2a820a35c6","slug":"jaipur-news-rhetoric-intensifies-between-pcc-chief-dotasara-and-education-minister-dilawar-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur News: डोटासरा के बयान पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, समझाई 'नमूने' की परिभाषा, जानिए क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur News: डोटासरा के बयान पर शिक्षा मंत्री का पलटवार, समझाई 'नमूने' की परिभाषा, जानिए क्या कहा
Sat, 05 Oct 2024 06:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 05 Oct 2024 06:53 PM IST
सार
डोटासरा ने दिलावर को "नमूना" कहकर उनकी सुरक्षा बढ़ाने की सलाह दी थी, जिस पर पलटवार करते हुए दिलावर ने कहा कि वह अच्छे काम करने का "नमूना" हैं
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता करते शिक्षामंत्री मदन दिलावार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बीच की तकरार लगातार बढ़ती जा रही है। इससे पहले डोटासरा ने सीएम भजनलाल को चेतावनी देते हुए कहा था कि 'शिक्षा मंत्री दिलावर की सुरक्षा बढ़ा दीजिए, नहीं तो कही कोई दुर्घटना न घट जाए। वहीं, डोटासरा के उन्हें नमूना तक कह दिया था।
बीकानेर दौरे पर रहे शिक्षा, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पलटवार करते हुए कहा कि डोटासरा ने मुझे नमूना कहा है। हां मैं अच्छे काम करने का नमूना हूं, लेकिन कांग्रेस की तरह भ्रष्टाचार का नमूना नहीं हूं। न ही कोई चोरी-चकारी करने वाला हूं, ना ही मैंने बड़ी राशि लेकर पेपर लीक करवाया हैं। ना ही मैं आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ हूं। मैं वैसा भी नहीं हूं जो आतंकवादियों को सम्मान के नाम से बुलाएं, ऐसे नमूने हम नहीं बनेंगे। उन्होंने बोल दिया कि हम मिसाल पेश करने वाले नमूने बनेंगे।
बता दें कि डोटासरा ने 29 सितंबर को बयान दिया था कि मुख्यमंत्री को आग्रह करूंगा कि दिलावर की सुरक्षा बढ़ा दी जाए, क्योंकि जिस तरह की भाषा का वे उपयोग कर रहे हैं, उससे हमारे कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि दिलावर मंत्री नहीं, बल्कि एक "नमूना" हैं।