फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News: Madan Rathore says Why did Congress not conduct caste census during its government

Caste Census: मदन राठौर ने जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस को घेरा, कहा- उनकी सरकार थी तब क्यों नहीं की?

Wed, 30 Apr 2025 06:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Apr 2025 06:51 PM IST
सार

Jaipur News: भाजपा नेता मदन राठौर ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने जातिगत जनगणना की दिशा में क्यों नहीं सोचा? आज राहुल गांधी धन्यवाद की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर वे सच में समाज की चिंता करते तो तब यह कदम उठाते।

विज्ञापन
Jaipur News: Madan Rathore says Why did Congress not conduct caste census during its government
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना के फैसले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत कर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस धन्यवाद मांगने का प्रयास कर रही है, जबकि असल श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार को जाता है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखा बाघ, खौफ से श्रद्धालुओं की बंधी घिग्गी; सुरक्षा के दावे फेल
विज्ञापन

 
‘पहले क्यों नहीं इस दिशा में सोचा’
मदन राठौर ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब उन्होंने जातिगत जनगणना की दिशा में क्यों नहीं सोचा? आज राहुल गांधी धन्यवाद की बात कर रहे हैं, लेकिन अगर वे सच में समाज की चिंता करते तो तब यह कदम उठाते। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कार्य बिना आम जनता पर आर्थिक बोझ डाले किया जा रहा है। यह एक दूरदर्शी निर्णय है जो समाज के हर वर्ग के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कांग्रेस के आरक्षण संबंधी बयान पर भी जवाब
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा सोशल मीडिया पर दिए गए उस बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस केंद्र में सरकार बनाकर आरक्षण की 50% सीमा को हटाएगी। उसका जवाब देते हुए राठौर ने कटाक्ष किया कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने का अधिकार सबको है। कांग्रेस की हालत दयनीय है और उन्हें अब सरकार बनाने का ख्वाब छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के खिलाफ जाकर कोई कार्य नहीं किया जा सकता। आरक्षण पर कोई भी निर्णय संविधान के अनुरूप ही होगा।

यह भी पढ़ें- RPSC News: आरपीएसी की जुलाई परीक्षाओं में ऑनलाइन संशोधन का मौका, RAS-2023 इंटरव्यू द्वितीय चरण की तारीख घोषित
 
जातिगत जनगणना को बताया समाज के लिए जरूरी कदम
राठौर ने कहा कि जातिगत जनगणना अब समय की मांग है। इससे समाज की सच्ची तस्वीर सामने आएगी और हर वर्ग को बराबरी का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक संतुलन मजबूत होगा और पिछड़े वर्गों के लिए नई योजनाएं बन सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा चुनावी लाभ के लिए नहीं, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। भाजपा को किसी चुनावी प्रोपेगेंडा की जरूरत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed