फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   RPSC News: Opportunity for online correction in RPSC July examinations, RAS-2023 interview second phase dates

RPSC News: आरपीएसी की जुलाई परीक्षाओं में ऑनलाइन संशोधन का मौका, RAS-2023 इंटरव्यू द्वितीय चरण की तारीख घोषित

Wed, 30 Apr 2025 06:13 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 30 Apr 2025 06:13 PM IST
सार

RPSC News: आरपीएससी ने जुलाई में होने वाली तकनीकी सहायक, बायोकेमिस्ट, कनिष्ठ रसायनज्ञ समेत कई परीक्षाओं में संशोधन की सुविधा दी है। वहीं, RAS-2023 के द्वितीय चरण के साक्षात्कार पत्र भी वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं।
 

विज्ञापन
RPSC News: Opportunity for online correction in RPSC July examinations, RAS-2023 interview second phase dates
राजस्थान लोक सेवा आयोग

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जुलाई 2025 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एक महत्वपूर्ण राहत दी गई है। आयोग ने एक से सात मई 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन में संशोधन करने की सुविधा दी है। इस अवधि में अभ्यर्थी अपने आवेदन में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जेंडर और फोटो को छोड़कर अन्य विवरणों में ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। यह संशोधन सुविधा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

विज्ञापन

 
आयोग सचिव के अनुसार, यह अवसर तकनीकी सहायक भू-भौतिकी (भू-जल विभाग), बायोकेमिस्ट (चिकित्सा शिक्षा विभाग), कनिष्ठ रसायनज्ञ (भू-जल विभाग), सहायक परीक्षण अधिकारी (पीडब्ल्यूडी), सहायक निदेशक (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) और अनुसंधान सहायक (मूल्यांकन विभाग) परीक्षाओं के लिए मान्य होगा। ये परीक्षाएं क्रमशः सात से 10 जुलाई 2025 के बीच आयोजित की जाएंगी। आयोग द्वारा जारी विज्ञापनों की शर्तों के अनुसार ही यह संशोधन मान्य माने जाएंगे और किसी भी परिस्थिति में ऑफलाइन संशोधन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan: त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर फिर दिखा बाघ, खौफ से श्रद्धालुओं की बंधी घिग्गी; सुरक्षा के दावे फेल
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संशोधन की प्रक्रिया और शुल्क
ऑनलाइन संशोधन के लिए अभ्यर्थियों को ₹500/- का शुल्क ई-मित्र या ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से जमा कराना होगा। इसके बाद आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करके 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' के माध्यम से वांछित परीक्षा का चयन कर संशोधन किया जा सकता है। किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी आयोग के हेल्पडेस्क ईमेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 व 7340557555 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
योग्यता न होने पर आवेदन विदड्रा का विकल्प भी उपलब्ध
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगर किसी अभ्यर्थी ने संबंधित परीक्षा के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता या अनुभव के अभाव में आवेदन किया है, तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 217 के तहत कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एक से सात मई के बीच अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। इसके लिए एसएसओ पोर्टल में 'माय रिक्रूटमेंट' सेक्शन में संबंधित परीक्षा के सामने उपलब्ध विदड्रा बटन का उपयोग किया जा सकता है।
 
RAS-2023 साक्षात्कार पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS-2023 के तहत आयोजित राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के द्वितीय चरण के साक्षात्कार की तिथियों की घोषणा कर दी है। उपसचिव चित्रा जैनानी के अनुसार, ये साक्षात्कार पांच मई से 16 मई 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Alwar Hooch Tragedy: जहरीली शराब से तीन दिन में आठ लोगों की मौत, प्रशासन की मदद से अवैध कारोबार चलने का आरोप
 
द्वितीय चरण में चयनित अभ्यर्थियों के इंटरव्यू लेटर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को यह पत्र स्वयं डाउनलोड करना होगा, क्योंकि आयोग ऑफलाइन साक्षात्कार पत्र नहीं भेजेगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र, अटेस्टेशन फॉर्म, सेवा प्राथमिकता क्रम की दो प्रतियां और संबंधित स्वहस्ताक्षरित दस्तावेजों की एक प्रति मूल दस्तावेजों सहित प्रस्तुत करनी होगी। किसी भी प्रकार की ऑफलाइन सबमिशन स्वीकार नहीं की जाएगी।

 
इस विस्तृत सूचना के साथ आयोग ने यह सुनिश्चित किया है कि परीक्षाएं और चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम और अभ्यर्थी हित में संचालित हो। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथियों में संशोधन अथवा विदड्रा की प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके।

आयोग ने जारी किया 2 परीक्षाओं का पाठयक्रम
आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 तथा कनिष्ठ रसायनज्ञ (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2025 का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी इसका अवलोकन आयोग की वेबसाइट पर कर सकते हैं।

पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड- द्वितीय भर्ती, 2024 के अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर

 राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड- द्वितीय भर्ती, 2024 के अन्तर्गत प्रदत्त अवसर के दौरान ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 11 अभ्यर्थियों को इस संबंध में अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। उक्त भर्ती अंतर्गत दिनांक 8 अप्रेल 2025 को घोषित विचारित सूची में सफल अभ्यर्थियों से ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र दिनांक 17 अप्रेल से 23 अप्रेल 2025 तक भरवाए गए थे। इस दौरान ऑनलाईन विस्तृत आवेदन पत्र नहीं भरने वाले 11 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भरने हेतु अंतिम अवसर दिनांक 1 मई 2025 से 2 मई 2025 (रात्रि 11.59 बजे) तक प्रदान किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed