फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Municipal Corporation Elections 2026 62.88 percent voting record broken

जयपुर निकाय चुनाव: शाम 6 बजे तक 62.88% मतदान, 2014 का रिकॉर्ड टूटा; 32 साल में सबसे ज्यादा वोटिंग

Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Sep 2026 07:32 PM IST
सार

Jaipur Nikay Chunav 2026: जयपुर नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को 62.88 फीसदी मतदान हुआ। 24.33 लाख मतदाताओं में 15.30 लाख ने वोट डाला। यह जयपुर नगर निगम के इतिहास में सबसे अधिक मतदान है। 2014 के 60.34 फीसदी रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 2026 में 32 साल का रिकॉर्ड टूट गया।

विज्ञापन
Jaipur Municipal Corporation Elections 2026 62.88 percent voting record broken
जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक जयपुर में 62.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम क्षेत्र के कुल 24,33,198 मतदाताओं में से 15,30,087 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


मतदान के दौरान दिनभर वोटिंग की रफ्तार बढ़ती रही। सुबह 10 बजे तक 16.23 फीसदी, दोपहर 1 बजे 37.40 फीसदी और दोपहर 3 बजे तक 48.90 फीसदी मतदान हुआ। इसके बाद अंतिम तीन घंटों में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और मतदान 62.88 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सीकर: निकाय चुनाव के बीच फर्जी मतदान के आरोप, कांग्रेस प्रत्याशी के बेटे समेत दो महिलाएं पकड़ी गईं
विज्ञापन
विज्ञापन


आमेर में सबसे ज्यादा, सिविल लाइंस में सबसे कम
वार्डवार आंकड़ों में आमेर का वार्ड 150 सबसे आगे रहा, जहां 83.70 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। वार्ड 148 में 81.84 और वार्ड 149 में 79.97 फीसदी वोट पड़े। दूसरी ओर सिविल लाइंस के वार्ड 100 में सबसे कम 46.33 फीसदी मतदान हुआ। बगरू के वार्ड 66 में 46.52 और सांगानेर के वार्ड 42 में 47.80 फीसदी मतदान रहा। किशनपोल में करीब 67, आदर्श नगर में 69 और हवामहल में करीब 68 फीसदी मतदान दर्ज किया गया।

2014 का रिकॉर्ड भी टूटा
जयपुर नगर निगम के इतिहास में 2026 का मतदान प्रतिशत अब तक का सबसे ज्यादा है। इससे पहले 2014 में 60.34 फीसदी मतदान हुआ था। 2020 में 57.62, 2009 में 52.47, 1999 में 52.65 और 1994 में 51.20 फीसदी मतदान हुआ था। 2004 में सबसे कम 41.30 फीसदी वोट पड़े थे। इस तरह जयपुर के सातवें नगर निगम चुनाव में 62.88 फीसदी मतदान ने पिछले 32 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

जयपुर नगर निगम चुनावों में मतदान प्रतिशत
चुनाव वर्ष मतदान प्रतिशत
पहला चुनाव 1994 51.20%
दूसरा चुनाव 1999 52.65%
तीसरा चुनाव 2004 41.30% (अब तक का सबसे कम मतदान)
चौथा चुनाव 2009 52.47%
पांचवां चुनाव 2014 60.34%
छठा चुनाव 2020 जयपुर ग्रेटर: 58.31%
    जयपुर हेरिटेज: 57.82%
सातवां चुनाव 2026 62.88% (अब तक का सबसे अधिक मतदान)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed