फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan-urban-local-body-elections-70-percent-voting-jodhpur-kota

राजस्थान: निकाय चुनाव का मतदान हुआ खत्म, 70.01% हुई वोटिंग; जोधपुर अव्वल तो कोटा रहा सबसे पीछे

Fri, 11 Sep 2026 08:01 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला रांची Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Sep 2026 08:01 PM IST
सार

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान पूरा होने के साथ प्रदेश के 147 नगरीय निकायों में कुल 70.01% मतदान दर्ज किया गया। कुल 87,63,595 पंजीकृत मतदाताओं में से 61,35,153 ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। छह नगर निगमों में जोधपुर 71.10% मतदान के साथ सबसे आगे रहा, जबकि कोटा में सबसे कम 57.02% मतदान हुआ।

विज्ञापन
rajasthan-urban-local-body-elections-70-percent-voting-jodhpur-kota
राजस्थान के नगरीय निकाय चुनाव में मतदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में मतदान पूरा होने के साथ प्रदेश के 147 नगरीय निकायों का कुल मतदान प्रतिशत 70.01% रहा। इन निकायों में कुल 87,63,595 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 61,35,153 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन


प्रदेश के छह नगर निगमों में मतदान को देखें तो जोधपुर सबसे आगे रहा, जबकि कोटा सबसे पीछे रहा। जोधपुर नगर निगम में 71.10% मतदान हुआ। इसके बाद पाली नगर निगम में 70.94%, उदयपुर में 67.26%, अजमेर में 63.65%, जयपुर में 62.88% और कोटा नगर निगम में 57.02% मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन

छह नगर निगमों में मतदान की स्थिति
जोधपुर सबसे आगे:
जोधपुर नगर निगम क्षेत्र में 7,12,164 मतदाताओं में से 5,06,340 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 71.10% रहा। छहों नगर निगमों में यह सबसे अधिक मतदान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाली दूसरे स्थान पर: पाली नगर निगम में कुल 1,81,704 मतदाता थे। इनमें 1,28,902 ने मतदान किया, जिससे मतदान प्रतिशत 70.94% रहा।
उदयपुर में 67.26%: उदयपुर नगर निगम में 4,16,143 मतदाताओं में से 2,79,905 ने वोट डाला। यहां मतदान प्रतिशत 67.26% रहा।
अजमेर में 63.65%: अजमेर नगर निगम क्षेत्र में 4,38,039 मतदाता थे। इनमें 2,78,804 ने मतदान किया, यानी 63.65% वोट पड़े।
जयपुर में 62.88%: राजधानी के नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक 24,33,198 मतदाता थे। इनमें 15,30,087 ने वोट डाला। मतदान प्रतिशत 62.88% रहा।

कोटा सबसे पीछे: कोटा नगर निगम में 8,26,923 मतदाता थे। इनमें 4,71,502 ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत सिर्फ 57.02% रहा, जो छह नगर निगमों में सबसे कम है।

ये भी पढ़ें- बालोतरा नगर पालिका चुनाव: वोट मांगने पहुंचे दो प्रत्याशियों के परिवारों में विवाद, कथित थप्पड़ से बढ़ा हंगामा

छोटे निकायों ने बड़े शहरों को छोड़ा पीछे
कुल मतदान में बड़े शहरों की तुलना में छोटे नगरीय निकायों में मतदाताओं की भागीदारी काफी ज्यादा रही। धोरीमन्ना नगर पालिका में सबसे अधिक 91.59% मतदान हुआ। यहां 6,847 मतदाताओं में से 6,271 ने वोट डाला। इसके बाद गोलूवाला में 90.03%, बाड़ोमेरव में 89.79%, कोटकासिम में 89.56% और पीरावा में 88.86% मतदान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed