ED Raid: पायलट बोले- ईडी की कार्रवाई में दिख रही बीजेपी की घबराहट; इन हथकंडों से डरने वाली नहीं कांग्रेस
पेपर लीक मामले में ED की टीम आज सुबह से ही एक्टिव दिखाई दी। ईडी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधायक ओम प्रकाश हुडला और उनके सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेडी, बिजनेस सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ईडी की धड़ाधड़ कार्रवाई ने कांग्रेस खेमे में तहलका मचा दिया है। प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार सुबह पेपर लीक मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के ठिकानों पर छापे मारे। ईडी की इस कार्रवाई की सचिन पायलट ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
पायलट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट कर कहा कि, 'राजस्थान गोविंद सिंह डोटासरा के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूं। मुख्यमंत्री के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है। बीजेपी इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुटता से साथ खड़े हैं। इस प्रकार की कार्रवाई से बीजेपी की घबराहट साफ दिखाई देती है, क्योंकि जनता आगामी चुनावों में राजस्थान में फिर कांग्रेस की सरकार लाने का मन बना चुकी है।'
राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के यहां ED की रेड की मैं कठोर शब्दों में निंदा करता हूँ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के पुत्र वैभव गहलोत को भी ED का सम्मन दिया गया है।
विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा इस तरह के हथकंडों से कांग्रेस के नेताओं को डरा नहीं सकती। प्रदेश कांग्रेस के सभी… — Sachin Pilot (@SachinPilot) October 26, 2023
बता दें कि प्रदेश में ईडी की टीम डोटासरा समेत महवा विधायक ओम प्रकाश हुडला और उनके सहयोगी राजेंद्र गुप्ता, सुभाष बालाहेडी, बिजनेस सहयोगियों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं। पहली बार ईडी ने डोटासरा के घर छापेमारी की है। डोटासरा इस बार सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी भी हैं।