फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Cabinet Meeting: First cabinet meeting on January 18, preparations for the assembly session will be discussed

Cabinet Meeting: प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 18 को, विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर होगी चर्चा

Mon, 15 Jan 2024 04:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 15 Jan 2024 04:05 PM IST
सार

Jaipur: प्रदेश की नई भजनलाल शर्मा सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक 18 जनवरी को होने जा रही है। बैठक में 19 जनवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Cabinet Meeting: First cabinet meeting on January 18, preparations for the assembly session will be discussed
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में नई भजनलाल शर्मा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की तारीख का अब सामने आ गई है। 18 जनवरी को सीएमओ में यह बैठक बुलाई गई है। कैबिनेट सचिवालय की ओर से बैठक के संबंध में नोटिस तैयार कर मंत्रियों को भेजे जा रहे हैं। ज्ञात रहे कि यह बैठक मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद होनी थी लेकिन उसे टाल दिया गया था। कांग्रेस लगातार इस बैठक को लेकर सवाल उठा रही थी कि सरकार की कैबिनेट की बैठक कब होगी।

विज्ञापन


इस बैठक में विधानसभा के बजट सत्र की तैयारियों को लेकर तो चर्चा होनी ही है, साथ ही कई अहम योजनाओं का ऐलान भी इस बैठक में किया जाना है। संभावना है कि गैस सिलेंडर सब्सिडी, अन्नपूर्णा योजना और मुफ्त इलाज को लेकर इस बैठक में नए ऐलान किए जा सकते हैं। सरकार पहले ही भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर काम करने की बात कह चुकी है। कैबिनेट की बैठक में इस संकल्प पत्र को सरकारी दस्तावेज के रूप में रखा जाएगा, जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ पूरी कैबिनेट की मंजूरी ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed