फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   All schools in the state will remain closed on 16th February

Rajasthan News: प्रदेश में 16 फरवरी को सभी स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षा निदेशक का बड़ा आदेश

Thu, 15 Feb 2024 02:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 Feb 2024 02:53 PM IST
सार

Rajasthan News: राजस्थान के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। छात्र-छात्राओं के साथ टीचरों की भी मौज आने वाली है। बता दें कि राजस्थान के सभी स्कूल शुक्रवार यानि 16 फरवरी को बंद रहेंगे।

विज्ञापन
All schools in the state will remain closed on 16th February
स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय बीकानेर ने 13 फरवरी को आदेश जारी किया। जिसमें देवनारायण जयंती के मौके पर सूबे के सभी विद्यालय में अवकाश घोषित करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


निदेशक आशीष मोदी ने जारी आदेश में बताया कि शासन के 9 अक्टूबर 2023 को जारी सार्वजनिक अवकाशों के परिपेक्ष्य में शिविरा पंचांग वर्ष 2023-24 के संबंध में प्रदत्त निर्देशों में संशोधन कर देवनारायण जयंती के अवसर पर 16 फरवरी 2024 को समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया।
विज्ञापन


कौन है भगवान देवनारायण
बता दें कि भगवान देवनारायण को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मताबिक देवनारायण का जन्म राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी गांव में राजा सवाई भोज के घर हुआ था। भगवान देवनारायण की एक गौरक्षक, असहाय लोगों के कष्टों का निवारण करने वाले लोक देवता और पराक्रमी योद्धा के रूप में आराधना की जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed