फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Illegal liquor worth 30 lakh rupees seized in jaipur

30 लाख की शराब पकड़ाई: दवाइयों की आड़ में शराबबंदी राज्य गुजरात ले जा रहा था कंटेनर चालक, 268 पेटी जब्त

Thu, 03 Mar 2022 06:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 06:35 PM IST
सार

जयपुर क्राइम ब्रांच और दौलतपुरा पुलिस ने 30 लाख की 268 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी दवाइयों की आड़ में हरियाणा से शराब तस्करी कर गुजरात ले जा रहा था। 

विज्ञापन
Illegal liquor worth 30 lakh rupees seized in jaipur
इस तरह कंटेनर में भरकर ले जाई जा रही थी शराब। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर के दौलतपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना पुलिस के सहयोग तीस लाख रुपये की शराब पड़ी है। अंग्रेजी दवाइयों की आड़ में यह शराब कंटेनर में भरकर हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। टीम ने कंटेनर से 268 पेटी शराब जब्त की है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध रवि प्रकाश ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी। इसी आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम और दौलतपुरा थाना पुलिस ने टोल प्लाजा पर बुधवार को नाकाबंदी की। देर रात एक हरियाणा नंबर कंटेनर आया तो उसे रोककर चालक से पूछताछ की गई। इस दौरान वह सवालों के जवाब नहीं दे पा रहा था। इससे कंटेनर को थाने लाकर तलाशी ली गई तो उसमें दवाइयों की आड़ में रखीं अंग्रेजी शराब की 268 पेटी मिलीं। 
विज्ञापन




दौलतपुरा थाना पुलिस ने कंटेनर जब्त कर तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पहले भी कई बार हरियाणा से गुजरात शराब तस्करी करने की बात बताई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed