{"_id":"44be3a3c9b743a189b907bb205d352aa","slug":"i-saw-salman-shooting-a-bullet","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हां, सलमान को गोली चलाते हुए मैंने देखा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हां, सलमान को गोली चलाते हुए मैंने देखा'
समीर शर्मा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान के कांकाणी में काले हिरण शिकार मामले में आरोपी अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वर्ष 1998 में हुए इस मामले में गवाह पूर्व वन अधिकारी भंवर लाल ने मंगलवार को अदालत से कहा कि उन्होंने खुद सलमान को गोली चलाते हुए देखा था।
विज्ञापन
भंवर लाल ने एसजेएम कोर्ट में कहा कि मैंने सलमान खान को काले हिरणों पर गोली चलाते हुए अपनी आंखों से देखा। हिरणों की गर्दन पर भी चोट के निशान थे। इस मामले में सात साल बाद पिछले साल 25 मई को ट्रायल फिर से शुरू हुआ था।
विज्ञापन
इससे पहले राजस्थान उच्च न्यायालय ने 2006 में राजस्थान सरकार द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था। वहीं, सलमान खान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से साफ इनकार कर दिया था। हालांकि सलमान ने स्वीकारा कि उनके पास हथियार थे और उनका लाइसेंस एक्सपायर हो चुका था।
विज्ञापन
इसके बाद साल 2012 में सलमान पर फिर से आरोप तय किए गए। इसमें उन्हें वन्यजीव रक्षा एक्ट की धारा 9/51 और आईपीसी की धारा 149 के तहत आरोपी बनाया गया।
गौरतलब है कि सलमान खान पर 1-2 अक्टूबर 1998 की रात में फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान कांकाणी गांव के पास काले हिरण का शिकार करने का आरोप है। इस मामले में फिल्म के अन्य कलाकार सोनाली बेन्द्रे, सैफ अली खान व तब्बू भी सह आरोपी हैं।