{"_id":"662f300d23e08fb39905ad2f","slug":"hanumangarh-news-poison-mixed-in-the-food-of-husband-due-to-marriage-not-being-of-her-choice-case-registered-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanumangarh News: अपनी पसंद से शादी नहीं हुई तो पति और सास के खाने में मिलाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanumangarh News: अपनी पसंद से शादी नहीं हुई तो पति और सास के खाने में मिलाया जहर, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
Mon, 29 Apr 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ जंक्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़ जंक्शन
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 29 Apr 2024 10:59 AM IST
सार
अपनी पसंद के लड़के से शादी नहीं होने के नाराज महिला ने पति और सास के खाने में जहर मिला दिया। कोर्ट के आदेश पर महिला एवं उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हनुमानगढ़ जंक्शन में अपनी पसंद के लड़के से शादी नहीं होने से नाराज एक महिला ने अपने पति और सास के भोजन में जहरीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने बाद पति का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद महिला के पिता सहित पीहर पक्ष के लोगों ने पति और मां को झूठे मामले में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
इस मामले में पति ने जंक्शन पुलिस थाने में अपनी पत्नी, सास-ससुर और साले के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कोर्ट के आदेश पर दर्ज मामले में युवराज सिंह (30) पुत्र अन्नासिंह ने बताया कि उसकी शादी 4 मार्च 2022 को ज्योति (25) पुत्री भंवरसिंह के साथ हुई थी। उसका एक बेटा भी है। शादी के बाद से ही ज्योति उसे पसंद नहीं करती थी, उसे अपनी इच्छा से शादी करनी थी। वह उसके और परिजनों के साथ दुर्व्यवहार करती थी और बिना बताए पीहर चली जाती थी।
विज्ञापन
उसका ससुर भंवरसिंह खुद को पुलिस बताते हुए झूठे मामले में फंसाकर जेल में डालने की धमकी देता था। युवराज ने बताया कि धमकियों से तंग आकर उसने अपने घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा लिया। बाद में ज्योति ने एक दिन उसके और उसकी मां के खाने में जहरीला पदार्थ मिला दिया जिसे खाने से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह डिप्रेशन में चला गया। उसकी नौकरी भी छूट गई। सके बाद पत्नी ज्योति उनके बच्चे को साथ लेकर पीहर चली गई और झूठे मामले में फंसाकर जेल में भिजवाने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने ज्योति, भंवरसिंह, लाजवंती और रविन्द्र के खिलाफ हत्या प्रयास, रंगदारी मांगने सहित विभिन्न आरोपों में मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।