फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gehlot Vs Pilot Ashok Gehlot targets Sachin Pilot over CM candidature

Gehlot Vs Pilot: सचिन पायलट पर अशोक गहलोत का निशाना, बोले-एक जाति के समर्थन से कोई CM नहीं बनता

Mon, 26 Dec 2022 12:26 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 26 Dec 2022 12:26 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने बातों-बातों में सचिन पायलट को नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं, जो मुझे 36 कौम का प्यार मिला। मैं इस बात को जानता हूं कि जातियों के आधार पर कोई मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं।

विज्ञापन
Gehlot Vs Pilot Ashok Gehlot targets Sachin Pilot over CM candidature
अशोक गहलोत और सचिन पायलट - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस आलाकमान के अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट की लड़ाई सुलझाने के प्रयास विफल होते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर दोनों गुटों में बयानबाजी जारी है। अब अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर निशाना साधते हुए कहा कि एक जाति से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन सकता है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को भरतपुर के उच्चैन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अपनी जाति से अकेला विधायक हूं पर मुझे सभी जातियों से समर्थन मिला है। इसलिए मैं मुख्यमंत्री बना हूं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ग और जाति के लोग प्यार करते हैं। वह 36 कौम के नेता है। जाट हो, गुर्जर हो, बनिया हो, मीणा हो, मुझे सभी को समर्थन मिला। इसी दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में सचिन पायलट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को जानता हूं कि जातियों के आधार पर कोई मुख्यमंत्री नहीं बनते हैं। अगर 36 कौम मुझसे प्यार नहीं करती, आशिर्वाद नहीं देती, मैं तीसरी बार मुख्यमंत्री कैसे बनता।

विज्ञापन


बसपा से आए विधायकों ने बचाई सरकार
सीएम गहलोत ने बातों-बातों में कांग्रेस सरकार के संकट का भी जिक्र कर डाला। उन्होंने कहा कि बसपा से आए विधायकों ने मेरी सरकार बचाई। मैं उनका आभारी हूं। मैं मुख्यमंत्री के रूप में उनके सामने हूं। बसपा विधायकों के साथ की वजह से ही मुख्यमंत्री हूं, नहीं तो मेरी सरकार गिर जाती। गहलोत ने आगे कहा कि विधायक जोगिंद्र सिंह अवाना और बसपा के साथियों ने हमारा साथ दिया। हमें स्पष्ट बहुमत नहीं मिल पाया था। इन्होंने सरकार बचाई। अगर ये लोग साथ नहीं देते तो मैं समझता हूं कि आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में आपके सामने खड़ा नहीं मिलता।

विज्ञापन
विज्ञापन


फिर सरकार बनी तो नहीं छोडेंगे कोई कसर
इसके साथ ही अशोक गहलोत ने कहा कि अगर राजस्थान के लोगों ने साथ दे दिया और फिर से सरकार बनी तो हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राजस्थान देश में सिरमौर बने, यही हमारा प्रयास रहेगा। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि बीजेपी काम नहीं करती है केवल झूठ बोलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed