फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gautam Adani announces 65000 cr investment in Rajasthan

Invest Rajasthan Summit: प्रदेश में 65 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अडाणी, उदयपुर में क्रिकेट स्टेडियम भी बनाएंगे

Fri, 07 Oct 2022 06:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 07 Oct 2022 06:01 PM IST
सार

Invest Rajasthan Summit: समिट में बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा कि राजस्थान में पहले से हमारी उपस्थिति अच्छी है। 10,000 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क शुरू करने के लिए 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Gautam Adani announces 65000 cr investment in Rajasthan
दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट में बोले गौतम अडानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Invest Rajasthan Summit: राजस्थान में दो दिवसीय इन्वेस्ट राजस्थान समिट शुरू हो गई है। इस समिट में देश-विदेश के 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति और कारोबारी शामिल हो रहे हैं। समिट में शामिल होने के अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी भी जयपुर पहुंचे हैं। समिट में बोलते हुए अडाणी ने राजस्थान में 65 हजार करोड़ के निवेश की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने उदयपुर में क्रिकेट स्टेडियम और दो मेडिकल कॉलेज बनाने का भी ऐलान किया।  

विज्ञापन


समिट में बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा कि राजस्थान में पहले से हमारी उपस्थिति अच्छी है। 10,000 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क शुरू करने के लिए 50,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रहे हैं। अंबुजा और एसीसी सीमेंट की उत्पादन क्षमता को दोगुना करने पर भी विचार किया जा रहा है। अडानी समूह जयपुर एयरपोर्ट का संचालन कर रहा है। 
विज्ञापन


अब यहां वर्ल्ड क्लास सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। समूह पाइप्ड प्राकृतिक गैस और सीएनजी की आपूर्ति के लिए भी एक नेटवर्क विकसित करेगा। अड़ानी ने कहा, सभी चल रहे प्रोजेक्ट और भविष्य के निवेशों को मिलाकर हम यहां आने वाले 5-7 साल 65,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश करेंगे। इससे 40,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बोले-सरकार करेगी सहयोग
इन्वेस्ट राजस्थान समिट की शुरुआत में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बोले। उन्होंन गौतम अडानी को दुनिया का दूसरा अमीर व्यक्ति बनने की बधाई। साथ ही उनसे प्रदेश में निवेश करने की अपील की। इस दौरान गहलोत ने वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल से कि सेमीकंडक्टर की इंडस्ट्री के लिए महाराष्ट्र और गुजरात का झगड़ा हो रहा है तो आप यह इंडस्ट्री राजस्थान में लगाइए। आपको भी राजस्थान की चिंता रहती है, हम इंडस्ट्री  लगाने में आपका परा सहयोग करेंगे।


टाटा भी करेगी प्रदेश में निवेश 
समिट में टाटा पावर ने भी प्रदेश में बड़े निवेश की घोषणा की। कंपनी के सीईओ प्रवीर सिन्हा ने कहा कि आने वाले पांच साल में 10 हजार मेगावॉट का सोलर पार्क शुरू करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के हाईवे पर दस हजार पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा, हमारी कंपनी प्रदेश में 4,500 से अधिक लोगों को रोजगार दे रही है। आने वाले समय से यह आंकड़ा 8,000 के पार पहुंच सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed