फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Gang rape with minor girl in Dholpur

Dholpur Crime: नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, दरिंदों के परिजनों ने भी सहायता की

Thu, 02 Nov 2023 11:09 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Nov 2023 11:09 AM IST
सार

Dholpur Crime: राजस्थान में धौलपुर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां नाबालिग का अपहरण कर दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
 

विज्ञापन
Gang rape with minor girl in Dholpur
सीओ सिटी सुरेश सांखला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में 16 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो दरिंदों ने अपहरण कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। महिला पुलिस थाने में पिता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, घटना के बाद आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


नाबालिग के पिता ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसकी बेटी दो दिन पहले घर से पूजा करने के लिए निकली थी। इस दौरान दो बाइक सवार युवक उसे अपहरण कर बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गए, जिनमें से एक युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और दूसरे युवक ने वारदात में उसका सहयोग किया। वारदात के बाद आरोपी के परिजन नाबालिग को धौलपुर छोड़कर फरार हो गए। दूसरे दिन वापस लौटी नाबालिग ने अपने पिता को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हैवानियत की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


पिता ने नाबालिग को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में नामजद दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रकरण की जांच कर रहे सीओ सिटी सुरेश सांखला ने बताया, महिला पुलिस थाने में नाबालिग के साथ हैवानियत का एक केस दर्ज हुआ है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया पिता की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का अभियोग पंजीबद्ध किया है। पुलिस द्वारा पीड़िता के पर्चा बयान लेकर मेडिकल कराया जाएगा। घटना के बाद दोनों आरोपी युवक फरार हो चुके हैं। उन्होंने बताया, पुलिस टीम आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सीओ ने बताया, दोनों आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed