{"_id":"62b1c44bb4d0353f53127925","slug":"gang-rape-of-woman-in-udaipur-auto-driver-and-his-three-friends-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: तीन बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक ने फोन कर तीन दोस्तों को बुलाया, सभी ने की ज्यादती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: तीन बच्चों की मां से सामूहिक दुष्कर्म, ऑटो चालक ने फोन कर तीन दोस्तों को बुलाया, सभी ने की ज्यादती
Tue, 21 Jun 2022 06:44 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 21 Jun 2022 06:44 PM IST
सार
राजस्थान के उदयपुर में महिला से चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी ऑटो चालक ने फोन कर अपने तीन दोस्तों को बुलाया और फिर बारी-बारी से उसके साथ ज्यादती की।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के उदयपुर में तीन बच्चों की मां के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम सवीना थाना इलाके की बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ऑटो चालक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि रविवार देर शाम वह रेती स्टैंड के बाजार से जरूरत का सामान लेकर घर आ रही थी। स्टैंड से कुछ दूर एक युवक ऑटो लेकर आया। उसने ऑटो चालक से सवीना जाने के लिए पूछा, तो उसने हां कर दिया। इस दौरान ऑटो में दो सवारियां पहले से बैठी थी।
विज्ञापन
वह दोनों गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पास उतर गईं। इसके बाद आरोपी चालक उसे एक शराब ठेके के पास ले गया और कॉल कर दोस्त को भी बुला लिया। दोनों ने पीड़िता को बंधक बनाकर सुनसान झाड़ियों में ले गए और उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपियों उसे जबरन शराब भी पिलाई।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी ऑटो चालक ने अपने दो अन्य दोस्तों को भी कॉल कर बुलाया। चारों ने उसके साथ गैंगरेप किया। बाद में उसे छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता जैसे-तैसे थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।