फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Former Seema Raje reached Jaisalmer for the darshan of Tanot Mata

Rajasthan Election: तनोट माता के दर्शन को जैसलमेर पहुंचीं पूर्व सीएम राजे, बीएसएफ जवानों से करेंगी मुलाकात

Tue, 03 Oct 2023 10:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Oct 2023 10:31 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पूर्व वसुंधरा राजे काफी एक्टिव दिख रही हैं। आज सुबह 11.15 बजे वसुंधरा राजे श्री तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना करेंगी। 

विज्ञापन
Former Seema Raje reached Jaisalmer for the darshan of Tanot Mata
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आज सरहदी जिला जैसलमेर का दौरा है। दो दिवसीय दौरे पर राजे बाड़मेर से जैसलमेर पहुंच रही हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व वसुंधरा राजे काफी एक्टिव दिख रही हैं।

विज्ञापन

आज सुबह 11.15 बजे राजे का तनोट माता मंदिर पहुंचने का कार्यक्रम है।

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का आज तनोट में भाजपा नेता विक्रम सिंह भाटी नाचना के नेतृत्व में स्वागत होगा। वसुंधरा राजे श्री तनोट माता मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करेंगी। बीएसएफ जवानों और भाजपा कार्यकर्ताओं से भी राजे मुलाकात करेंगी। तनोट माता का मंदिर विशेष महत्व रखता है, क्योंकि भारत-पाक युद्ध के समय पाकिस्तान के युद्धक विमानों से गिराए गए बम के गोले तनोट मंदिर और आसपास के क्षेत्र में पूरी तरह बेअसर हो गए थे। वो फट नहीं सके थे। बीएसएफ के जवान माता की विशेष पूजा करते हैं और उसे सीमा की रक्षक मानते हैं। राजस्थान में यह आस्था का बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे वसुंधरा राजे तनोट से भादरिया के लिए रवाना होंगी। दोपहर 12.40 बजे भादरिया गांव पहुंचने का कार्यक्रम है। भादरिया में भाजपा नेंट आनंद सिंह राठौड़ के नेतृत्व में वसुंधरा का स्वागत होगा। भादरिया माता मंदिर में भी राजे पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद दोपहर एक बजे पूर्व सीएम राजे भादरिया से ब्राह्माधाम आसोतरा के लिए रवाना होंगी। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से पूर्व सीएम राजे संवाद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजे के जैसलमेर और भादरिया दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल है। भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा सहित पदाधिकारी उनका स्वागत करेंगे। मां तनोट के प्रति वसुंधरा राजे की गहरी आस्था है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed