{"_id":"58dceeab4f1c1b0b0563d8ef","slug":"five-persons-caught-with-old-currency-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयपुर में पुरानी करेंसी के साथ फिर पकड़े गए पांच व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयपुर में पुरानी करेंसी के साथ फिर पकड़े गए पांच व्यक्ति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 30 Mar 2017 05:18 PM IST
विज्ञापन
old note seize in jaipur
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद हुए पुराने नोट व सिक्के जयपुर में मोटे कमीशन पर बदलने के मामले लगातार सामने आ रहे है। बृहस्पतिवार को जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के हरमाड़ा थाने की दौलतपुरा चौकी पर तैनात पुलिस ने एक कार में सवार पांच व्यक्तियों को पकड़ लिया।
उनके कब्जे से पुरानी प्रतिबंधित मुद्रा के 6 लाख 84 हजार रुपए बरामद कर जब्त कर लिए। यह रकम 500 व 1000 के नोटों की गड्डियों की है। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में पुलिस ने ब्यावर निवासी राजेश, सुरेश अग्रवाल, छोटू कठात, नादर कठात और रामगढ़ पाली निवासी रमेश है।
बृहस्पतिवार अल सुबह ये लोग स्विफ्ट कार में ब्यावर से दिल्ली जा रहे थे। तभी अजमेर दिल्ली एक्सप्रेस हाइवे पर दौलतपुरा टोल नाके के समीप पुलिस ने नाकाबंदी में कार को रुकवाया। वहां मौजूद दौलतपुरा चौकीप्रभारी सबइंस्पेक्टर राकेश ख्यालिया और पुलिस टीम ने कार की चैकिंग ली। जिसमें उनके पास करीब 6 लाख 84 हजार रुपए के पुराने नोट मिले। इनमें 132 नोट 1 हजार रुपए के और 1 हजार 104 नोट 500 रुपए के है। यह प्रतिबंधित करेंसी कहां लेकर जा रहे थे। इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।