फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dr Manish Agarwal, Head of Neurosurgery Department at SMS Hospital, arrested red-handed while accepting a brib

महंगी पड़ी घूसखोरी : SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD पर एक्शन, ACB ने 1 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

Thu, 09 Oct 2025 10:13 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Oct 2025 10:13 PM IST
सार

Rajasthan News : राजस्थान के सबसे बड़े सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में एसीबी ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. मनीष अग्रवाल को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। 

विज्ञापन
Dr Manish Agarwal, Head of Neurosurgery Department at SMS Hospital, arrested red-handed while accepting a brib
SMS अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ. मनीष अग्रवाल 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में रिश्वतखोरी के मामले पर एसीबी की टीम अलर्ट मोड पर है। एक के बाद एक कार्रवाई हो रही है। भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, कुछ दिन पहले एक सप्लायर ने जयपुर स्थित एसीबी मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका काम एसएमएस अस्पताल के न्यूरो सर्जरी विभाग में उपयोग होने वाले ब्रेन कॉइल्स की सप्लाई से जुड़ा है। सप्लायर के बिलों पर काउंटर सिग्नेचर करने के बदले में डॉ. अग्रवाल ने 1 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन


टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
शिकायत की जांच के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही शिकायतकर्ता ने मांगी गई रकम डॉ. अग्रवाल को सौंपी, एसीबी टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की पूरी रकम बरामद की गई।
विज्ञापन


आवास, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर तलाशी जारी
यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) दिगंत आनंद के निर्देशन में की गई। टीम में जयपुर के एडिशनल एसपी भंवरलाल मीणा सहित कई अधिकारी शामिल थे। फिलहाल एसीबी की टीमें डॉ. अग्रवाल के आवास, दफ्तर और अन्य ठिकानों पर तलाशी कर रही हैं। अधिकारियों को वहां से कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Rajasthan : रेलवे और NHI से जुड़े ठेकेदारों पर IT का एक्शन, यहां GR इन्फ्रा के 40 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन जारी


यह कार्रवाई भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई चिकित्सा क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट है। एसएमएस अस्पताल प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां हर दिन हजारों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ चिकित्सक द्वारा रिश्वत लेना गंभीर मामला माना जा रहा है।

एसीबी अब यह जांच कर रही है कि इस पूरे प्रकरण में अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं या नहीं। फिलहाल आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed