फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dholpur News Prisoner serving life sentence in Khulabandhi camp absconds

Dholpur News: खुलाबंदी शिविर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फरार, एक महीने पहले किया गया था शिफ्ट

Wed, 10 Jan 2024 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 05:42 PM IST
सार

खुलाबंदी शिविर में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी फरार हो गया, जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि दो दिसंबर 2023 को कैदी को खुलाबंदी शिविर में शिफ्ट किया गया था।

विज्ञापन
Dholpur News Prisoner serving life sentence in Khulabandhi camp absconds
कैदी फरार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिला कारागार के खुलाबंदी शिविर से आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी जैसे ही जेल प्रशासन को हुई तो हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। फरार कैदी की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जेल अधीक्षक राम अवतार शर्मा ने बताया, साल 2014 में दौसा जिले में हुई एक हत्या के मामले में जिला एवं सेशन न्यायाधीश दौसा द्वारा साल 2018 में आरोपी अमृतदास उर्फ अमरदास (40) पुत्र मुरारीलाल शर्मा निवासी बिहानी भिंड (मध्यप्रदेश) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। अमुक कैदी को सांगानेर खुलाबंदी शिविर में बंद किया था। लेकिन मुख्यालय के आदेशानुसार, दो दिसंबर 2023 को बंदी अमृतदास को धौलपुर के खुलाबंदी शिविर में शिफ्ट किया गया था। उसके बाद बंदी धौलपुर जेल में सुबह काम के लिए निकलता था और शाम को वापस लौटता था।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक शर्मा ने बताया, मंगलवार सुबह काम के लिए निकला बंदी अमृतदास शाम को रोल कॉल के समय वापस नहीं आया है। निजी स्तर पर कैदी की आसपास तलाश भी की गई है। लेकिन कैदी का सुराग नहीं लग सका है। घटना को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बताया, जेल अधीक्षक द्वारा दी गई रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी कैदी की पुलिस तलाश कर रही है। उन्होंने बताया, मध्यप्रदेश के भिंड जिले में कैदी के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed