{"_id":"52199b6037bb24a6a5f13af62daad5e6","slug":"delhi-police-constable-arrest-in-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी में दिल्ली पुलिस का जवान पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी में दिल्ली पुलिस का जवान पकड़ा
एजेंसी/जयपुर
Updated Sun, 27 Oct 2013 09:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस का एक कांस्टेबल और उसके साथी को विदेशी महिला पर्यटक से छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को जवाहर सर्किल एरिया के एक होटल में ठहरी 35 वर्षीय कोलंबियाई महिला पर्यटक के कमरे में जबरन घुसकर कांस्टेबल अजीत सिंह जाखड़ (24) और रॉबिन सिंह उससे छेड़खानी करने लगे।
महिला ने सतर्कता बरतते हुए कमरे में लगा अलार्म दबा दिया, जिससे होटल स्टाफ फौरन कमरे में पहुंच गया। जिसके बाद दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने दोनों को 28 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।