फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News 173 kg silver worth Rs 86.50 lakh recovered in search of two buses

Dausa News: दो बसों की तलाशी में 86.50 लाख रुपये कीमत की 173 किलो चांदी बरामद, यूं हुआ खुलासा

Tue, 24 Oct 2023 10:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 24 Oct 2023 10:44 AM IST
सार

Dausa News: दौसा जिले के पुलिस थाना महवा में आचार संहिता की पालना में 86 लाख 50 हजार रुपये कीमत की चांदी की धातु के आभूषण पकड़े गए हैं, जिनका वजन 173 किलोग्राम है।

विज्ञापन
Dausa News 173 kg silver worth Rs 86.50 lakh recovered in search of two buses
86.50 लाख रुपये कीमत की चांदी बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में पुलिस थाना महवा द्वारा नाकाबंदी के दौरान टीकरी नाके से श्रीनाथ ट्रैवेल्स की बस व नीलम ट्रैवेल्स की बस की डिग्गी से 112.52 किलोग्राम चांदी जब्त की गई है। श्रीनाथ ट्रैवेल्स की बस में बैठे दो लोगों से 61.02 किलोग्राम चांदी जब्त की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइड लाइन केअनुसार, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव एवं प्रदेश में लागू आचार संहिता की पालना के चलते वृत्ताधिकारी महवा प्रेम बहादुर निर्भय की देखरेख में थानाधिकारी थाना महवा जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस नाका टीकरी जाफरान पर नाकाबंदी के दौरान 86 लाख 50 हजार रुपये कीमत के चांदी की धातु के आभूषण पकड़े, जिनका कुल वजन 173 किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूं हुआ खुलासा
चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार, निष्पक्ष व भयमुक्त चुनाव एवं प्रदेश में लागू आचार संहिता की पालना के लिए दौसा में दर्जनों स्थानों पर नाकाबंदी के लिए नाका बनाए  हुए हैं। 22 अक्तूबर 2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा के निर्देशन में व वृत्ताधिकारी वृत महवा के सुपरविजन में थानाधिकारी महवा जितेन्द्र सिह सोलंकी पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस नाका टीकरी जाफरान पर मय जाब्ता व पूर्व से नियोजित जाब्ता के नाकाबंदी की गई। इस दौरान नाकाबंदी नीलम ट्रैवेल्स स्लिपर नंबर आरजे-19 पीसी-1881 की डिग्गी में 51 किलोग्राम 760 ग्राम व श्रीनाथ ट्रैवेल्स स्लिपर नंबर जीजे-01 एफटी-9001 की डिग्गी में 60 किलोग्राम 760 ग्राम व बस में बैठी सवारी शिवम गर्ग पुत्र राकेश गर्ग निवासी विजय नगर कॉलोनी आगरा के कब्जे 37 किलोग्राम 620 ग्राम, अनिल वैष्णव पुत्र रमेश निवासी भिण्डर उदयपुर के कब्जे से चांदी के आभूषण 173 किलोग्राम को जब्त किया है।

इस टीम ने की कार्रवाई
जितेन्द्र सिंह सोलंकी थानाधिकारी पुलिस थाना महवा जिला दौसा, योगराज एचसी, पुलिस थाना महवा जिला दौसा, राजेश एचसी, पुलिस थाना महवा, संजय सिंह एचसी पुलिस थाना महवा, दिनेश कांस्टेबल पुलिस थाना महवा, महेश कांस्टेबल पुलिस थाना महवा, रिकू कांस्टेबल पुलिस थाना महवा, बने सिंह कांस्टेबल पुलिस थाना महवा जिला दौसा, गौरीशंकर कांस्टेबल पुलिस थाना महवा जिला दौसा और भगवान सिंह कांस्टेबल पुलिस थाना महवा शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed