{"_id":"58c93c9d4f1c1b250832a2ef","slug":"navalgarh-police-station-sho-line-hajir","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवलगढ़ थाना प्रभारी को हटाया, विरोध में आया दूसरा गुट और स्टाफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवलगढ़ थाना प्रभारी को हटाया, विरोध में आया दूसरा गुट और स्टाफ
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
नवलगढ़ बवाल
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झुंझुनू जिले के नवलगढ़ में तीन दिन पहले हुई लाठीभाटा जंग के मामले में सरकार ने नवलगढ़ थाना प्रभारी नवल किशोर मीणा को हटा दिया है। उधर, मीणा को हटाने की कार्रवाई स्थानीय पुलिस बेड़े समेत एक गुट में खासा आक्रोश है।
गौरतलब है कि नवलगढ़ में तीन दिन पहले गैर का जुलसू निकालने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान लाठीभाटा जंग हुई थी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार बन्द कराते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद झुंझुनू पुलिस अधीक्षक ने नवलगढ़ थानाप्रभारी नवलकिशोर मीणा को हटा दिया गया।
थानाप्रभारी नवलकिशोर मीणा को हटाने से स्थानीय लोगों का एक पक्ष उनके समर्थन में लामबंद हो गया। जिन्होंने इस कार्रवाई का विरोध जताते हुए मीणा के समर्थन में नारेबाजी कर उन्हें बहाल करने की मांग की। सीआई के समर्थन में उतरे लोगों का कहना है कि वे थानाप्रभारी नवल किशोर मीणा की कार्यशैली से खुश थे। सीआई का समर्थन करने वाले लोगों ने भाजपा नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
इस मामलें में पुलिस स्टाफ भी साथ आ गया है। जिनका कहना है कि बेवजह दबाव में की गई कार्रवाई है। समर्थन में उतरे लोगों ने जिला कलेक्टर व एसपी से मुलाकात कर इस कार्रवाई का विरोध किया है। जानकारी के अनुसार इस थाने में पदस्थापित लगातार चौथे सीआई की यह विवादास्पद विदाई है। इससे पहले भी तीन थानाप्रभारियों को उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए हटा दिया गया था।