{"_id":"64257a04929b9591f0035e86","slug":"crime-married-woman-fir-against-husband-for-rape-divorce-and-sex-work-threat-in-ajmer-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime: अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी,झांसा देकर तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी,झांसा देकर तलाक
Thu, 30 Mar 2023 05:31 PM IST
नीरज शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: नीरज शर्मा
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:31 PM IST
सार
अजमेर में एक विवाहिता महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पति पर झांसे में लेकर तलाक देने और जबरन रेप के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही महिला ने पति पर देह व्यापार में धकेलने की धमकी के भी संगीन आरोप लगाते हुए एफआरआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
अजमेर में विवाहिता ने पति पर लगाया रेप का आरोप, देह व्यापार में धकेलने की धमकी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के क्रिश्चियनगंज थाने में पीड़ित महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी करण सिंह कर रहे हैं। क्रिश्चियनगंज थाना पुलिस के मुताबिक 21 साल की महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी पिछले साल 27 सितंबर को हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करने लग गया। पति ने उसे पीहर से रुपए लाने की धमकी देकर परेशान किया। साथ ही उसे देह व्यापार में जाने की धमकी भी दी।
झांसे में लेकर तलाक दिया
पीड़ित महिला ने शिकायत में पुलिस को बताया कि 2 महीने पहले उसका पति उसे कोर्ट में राशन कार्ड के कागज सही करवाने का झांसा देकर ले गया और उससे तलाक के डॉक्यूमेंट्स पर साइन करवा लिए। उसे डायवोर्स पेपर्स की जानकारी तब मिली, जब उसका पति अपने माता-पिता के घर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा। काफी पड़ताल के बाद पता चला कि उसका पति किसी और महिला के साथ रह रहा है। जब पीड़िता पति से मिलने गई, तो उसने बताया कि उसे तलाक दे दिया है।
साथ रखने के लिए देह व्यापार में रुपए कमाने की धमकी
पीड़िता महिला ने क्रिश्चियनगंज पुलिस थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मार्च 2023 को रात के वक्त उसका पति गाली-गलौज करते हुए उसके घर पहुंचा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पति की ओर से अब उसे साथ रखने के लिए देह व्यापार में रुपए कमाने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।