Jhunjhunu Crime News: चचेरे भाई पर चाकू से किया हमला, अस्पताल जाते वक्त युवक ने तोड़ा दम
पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आशंका है कि रंजिश के कारण चचेरे भाई ने हमला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झुंझुनू के गोठड़ा गांव में रिश्तें शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां चचेरे भाई ने अपने भाई पर ही चाकू से हमला कर दिया, हमले में युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह है पूरा मामला
परिजनों का कहना है कि वेद प्रकाश शर्मा गोठड़ा गांव स्थित घर पर सो रहा था। इस दौरान वेद का चचेरा भाई रजनीकांत चाकू लेकर आया और सोते वक्त वेद पर हमला कर दिया। वेद ने अस्पताल जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। रजनीकांत ने बीच-बचाव करने आए परिवार पर भी हमले में कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।
हालांकि, पुलिस ने आरोपी रजनीकांत को हिरासत में ले लिया है। मृतक के शव को खेतड़ी राजकीय अजीत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। खेतड़ीनगर और खेतड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों को आशंका है कि रंजिश के कारण चचेरे भाई ने हमला किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जांच की जा रही है। कोशिश है कि जल्द हम हत्या के असल कारण तक पहुंच सकें।