फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress state president Govind Singh Dotasara targets RSS

'RSS सबसे खतरनाक जीव': कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा बोले- पर्दे के पीछे से काम करता है संघ, देश में घोल रहा जहर 

Thu, 28 Apr 2022 07:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 28 Apr 2022 07:57 PM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि संघ सबसे खतरनाक जीव है। यह पर्दे के पीछे रहकर राजनीति करता है। भाजपा सिर्फ सरकार का मुखौटा है, सत्ता संघ के हाथों में होती है।

विज्ञापन
Congress state president Govind Singh Dotasara targets RSS
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर के राजगढ़ में 300 साल पुराना मंदिर तोड़ने का विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


डोटासरा ने संघ सबसे खतरनाक जीव बताया है। उन्होंने कहा कि आरएसएस देश में जहर घोलने का काम कर रहा है। डोटासरा ने गुरुवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि संघ पर्दे के पीछे रहकर राजनीति करता है। भाजपा सिर्फ सरकार का मुखौटा है, सत्ता संघ के हाथों में होती है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा में आधा दर्जन से ज्यादा मुख्यमंत्री के चेहरे हैं, जो आपस में ही एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने आज तक एक भी मंदिर नहीं तोड़ा है। जबकि वसुंधरा राजे के कार्यकाल में 300 मंदिर तोड़ दिए गए थे। गुजरात में भी विकास के नाम पर कई मंदिरों को तोड़ा गया था, लेकिन उस पर भाजपा की चुप्पी बनी हुई है। प्रदेश में लोगों को बरगला कर माहौल खराब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री मीणा बोले- भाजपा का आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा
प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा गुरुवार को एकदिवसीय कोटा दौरे पर आए। यहां सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजगढ़ में मंदिर तोड़ने के मानदेय को भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से जारी आरोप पत्र झूठ का पुलिंदा है। मीणा ने कहा कि राजगढ़ में  भाजपा का बोर्ड है। यह सब उन्हीं का किया कराया है। भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष ने यह जानबूझकर किया है। इस मामले में उन्हें निलंबित भी कर दिया गया है। कांग्रेस का इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम मंदिर का पुनर्निर्माण करवाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed